facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवेशकों की बल्ले-बल्ले! Pharma Company का 1:10 स्टॉक स्प्लिट और 1:1 बोनस का बड़ा ऐलान

Advertisement

वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स के शेयरों में जोरदार उछाल, कंपनी 22 अगस्त को बड़े कॉरपोरेट फैसलों पर करेगी विचार।

Last Updated- August 12, 2025 | 12:53 PM IST
Bonus Share

मंगलवार को वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स (Welcure Drugs & Pharmaceuticals) के शेयरों जोरदार तेजी देखने को मिली। इसकी वजह कंपनी द्वारा स्टॉक स्प्लिट के लिए लिया गया फैसला है। कंपनी ने बताया कि उसका बोर्ड 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को दो बड़े कॉरपोरेट फैसलों पर विचार करेगा। इनमें पहला है 1:10 स्टॉक स्प्लिट, जिसमें एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा।

दूसरा है 1:1 बोनस शेयर देने का प्रस्ताव, जिसके तहत निवेशकों को उनके पास जितने शेयर हैं, उतने ही अतिरिक्त शेयर मुफ्त में दिए जाएंगे। हालांकि, शेयर की कीमत उसी अनुपात में घटेगी, जिससे निवेश का कुल मूल्य पहले जैसा ही रहेगा। कंपनी का मानना है कि इन कदमों से बाजार में शेयर की खरीद-बिक्री बढ़ेगी, निवेशकों का दायरा फैलेगा और शेयर की कीमत आम निवेशकों के लिए अधिक सुलभ होगी।

तिमाही नतीजों में शानदार प्रदर्शन

यह घोषणा कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आई है। अप्रैल-जून 2025 (Q1 FY26) में वेलक्योर ने ₹23.29 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछली तिमाही मार्च 2025 के ₹2.5 करोड़ से कई गुना अधिक है। कंपनी की ऑपरेशंस से आय ₹299.91 करोड़ रही, जबकि पिछली तिमाही में यह केवल ₹21.21 करोड़ थी। वेलक्योर का कहना है कि बेहतर ऑर्डर बुक, समझदारी से लिए गए बिजनेस फैसले और “एसेट-लाइट, फीस-बेस्ड” मॉडल की ओर बदलाव ने इस शानदार प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: ₹70 के शेयर की ₹117 पर हुई तगड़ी लिस्टिंग, निवेशकों को हर लॉट पर मिला ₹9495 का मोटा मुनाफा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पकड़

वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स ने हाल ही में ₹299.91 करोड़ के सात नए एक्सपोर्ट- सोर्सिंग प्रोजेक्ट हासिल किए हैं। यह कंपनी के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले कंपनी को थाईलैंड की Fortune Sagar Impex से ₹517 करोड़ का ग्लोबल सोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था।

कंपनी के बारे में

वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स की स्थापना 1992 में हुई थी। यह कंपनी दवाओं का निर्माण और बिक्री करती है। इसके प्रोडक्ट में टैबलेट, कैप्सूल और ड्राई सिरप शामिल हैं। हाल के सालों में कंपनी ने दवाएं बनाने के साथ-साथ विदेशों से दवाएं मंगाने और बेचने का काम भी बढ़ाया है, जिससे इसकी पकड़ भारत और दूसरे देशों के बाजारों में मजबूत हो गई है।

ESM – Stage 1 कंपनी

वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स अभी ESM (Enhanced Surveillance Measure) – Stage 1 में है, यानी यह स्टॉक एक्सचेंज की खास निगरानी लिस्ट में शामिल है।

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 12:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement