facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Lloyds Metals से लेकर Nalco तक भारी गिरावट; Metal Stocks में ऐसा क्या हुआ कि सबकुछ लुढ़क गया?

निफ्टी मेटल इंडेक्स में 8.60 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह गिरकर 7,690.20 के स्तर पर पहुंच गया, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है।

Last Updated- April 07, 2025 | 7:59 PM IST
Metal Stocks

7 अप्रैल 2025 को ट्रेडिंग के पहले ही दिन मेटल सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए भारी टैरिफ और चीन की नई आर्थिक नीति मानी जा रही है, जिसने निवेशकों की धारणा को बुरी तरह से प्रभावित किया।

निफ्टी मेटल इंडेक्स 8.60% गिरा, नया 52-हफ्ते का निचला स्तर

निफ्टी मेटल इंडेक्स में 8.60 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह गिरकर 7,690.20 के स्तर पर पहुंच गया, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले 13 जनवरी 2025 को इंडेक्स 7,935.35 तक गिरा था।

5 स्टॉक्स ने बनाया नया लो, Lloyds Metals सबसे बड़ा लूज़र

निफ्टी मेटल इंडेक्स में शामिल 15 कंपनियों में से 5 स्टॉक्स—हिंदुस्तान कॉपर, नालको, हिंडाल्को, JSL और NMDC—ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छू लिया।
Lloyds Metals का शेयर सबसे ज्यादा गिरा, 18.13% की गिरावट के साथ यह ₹1,015 तक पहुंच गया। Welspun Corp भी 17.82% टूटकर ₹664.30 तक आ गया।

Tata Steel, SAIL, Vedanta समेत कई दिग्गज स्टॉक्स गिरे

Tata Steel का शेयर 10% गिरकर ₹126.35 तक पहुंचा। हिंदुस्तान कॉपर ₹183.82 और नालको ₹143 के स्तर तक गिर गए, दोनों ने 52 हफ्तों का नया लो बनाया। Vedanta 9.57% टूटकर ₹363, SAIL 10% गिरकर ₹101.34, Jindal Steel ₹775.10, Hindustan Zinc ₹388.55 और JSW Steel ₹905.20 तक फिसले।
हिंडाल्को, JSL और NMDC भी 52 हफ्तों का लो छूते हुए क्रमशः ₹546.45, ₹496.60 और ₹59.66 तक गिर गए।

गिरावट की 3 बड़ी वजहें: रिसर्च एक्सपर्ट का विश्लेषण

Equinomics Research के फाउंडर जी चोकलिंगम ने बताया कि इस भारी गिरावट की तीन मुख्य वजहें हैं:

  • ट्रंप के टैरिफ – अमेरिका ने चीन पर 54% का टैरिफ लगा दिया है, जिससे ग्लोबल मेटल सप्लाई और डिमांड पर असर पड़ा है।
  • वैश्विक मंदी और डिफ्लेशन – दुनियाभर में आर्थिक सुस्ती का असर तेल के बाद मेटल सेक्टर पर पड़ रहा है।
  • चीन की नई रणनीति – चीन अब उन देशों में स्टील एक्सपोर्ट कर रहा है जहाँ कीमतें कम हैं, जिससे ग्लोबल मार्केट में डंपिंग का खतरा बढ़ गया है।

तकनीकी स्तर पर क्या संकेत मिल रहे हैं?

Anand Rathi के सीनियर रिसर्च मैनेजर जिगर एस पटेल के अनुसार, निफ्टी मेटल इंडेक्स ने 8,000 का अहम सपोर्ट लेवल तोड़ दिया है। अब यह 200 EMA हाई-लो बैंड की तरफ बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, “अगला सपोर्ट 7,500 के आसपास है, जबकि 8,000 पर रेजिस्टेंस है। अगर इंडेक्स 8,000 के ऊपर बंद होता है तो खरीदारी दोबारा शुरू हो सकती है, लेकिन 7,700 से नीचे बंद हुआ तो 7,500 तक और गिरावट मुमकिन है।”

First Published - April 7, 2025 | 7:59 PM IST

संबंधित पोस्ट