facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार हलचल | सुस्त सूचीबद्ध‍ता के बीच क्या दिखेगी सेंटा क्लॉज रैली?

Advertisement
Last Updated- December 25, 2022 | 11:27 PM IST
Share Market- शेयर मार्केट

मौजूदा ढांचे के साथ कारोबारी घंटे का विस्तार मुश्किल

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) के प्रबंध निदेशक व सीईओ आशिष कुमार चौहान ने हाल में आयोजित बजट-पूर्व राउंड-टेबल में कारोबारी घंटे के विस्तार की वकालत की थी। हालांकि बाजार नियामक सेबी के अधिकारियों का मानना है कि इसके लिए बुनियादी ढांचा तैयार नहीं है। एक सूत्र ने कहा, फॉरेक्स बुकिंग्स से संबंधित टी प्लस वन की व्यवस्था की ओर बढ़ने में कुछ चुनौतियां हैं। लंबे कारोबारी घंटे की खातिर इन अवरोधों को हटाना जरूरी होगा। टी प्लस वन सेटलमेंट की ओर सुगमता से बढ़ने के लिए एनएसई ने ट्रेड के एलोकेशन के लिए कटऑफ टाइम एक घंटे बढ़ाकर शाम 8 बजे कर दिया है, जो आज से प्रभावी होगा।

इस साल दिसंबर में कोई सेंटा क्लॉज नहीं बाजार में

दिसंबर का आखिरी हफ्ता सामान्य तौर पर बाजारों के लिए अच्छा होता है क्योंकि दिसंबर के आखिरी पांच कारोबारी दिनों में और नए साल के पहले दो कारोबारी दिनों में मोटे तौर पर बढ़त देखन को मिलती रही है। लेकिन इस साल ऐसा मुमकिन नहीं दिख रहा क्योंकि कोविड की चिंता फिर से उभरी है और अमेरिका के ताजा आर्थिक आंकड़ों ने फेड की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी का मामला मजबूत बना दिया है। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, गिरावट के आखिरी ​तीन हफ्ते ने बाजार का ढांचा बदल दिया है और आगे और गिरावट के संकेत हैं। इंडेक्स के मोर्चे पर निफ्टी का अगला अहम समर्थन स्तर 17,400 है, वहीं सुधार की स्थिति में 18,200-18,500 का स्तर अवरोध के तौर पर काम करेगा।

यह भी पढ़ें:बाजार हलचल | टाटा मोटर्स से सूचीबद्ध अस्पतालों तक: रहेगी इन स्टॉक्स पर नजर

सुस्त सूचीबद्ध‍ता से रेडिएंट के जीएमपी को झटका

रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज का ग्रे मार्केट प्रीमियम सिकुड़कर 10 फीसदी रह गया है। लैंडमार्क कार्स, अबंस होल्डिंग्स और सुला वाइन्स की सुस्त सूचीबद्धता से रेडिएंट की बेहतर संभावना को झटका लगा है, जिसका आईपीओ अगले हफ्ते बंद होने जा रहा है। इस इश्यू को अब तक सिर्फ 4 फीसदी आवेदन मिले हैं। एक विशेषज्ञ ने कहा, पिछले हफ्ते हुई सूचीबद्ध‍ता अनुमान से नीचे हुई और काफी ज्यादा उतारचढ़ाव भी निवेशकों की मनोदशा पर असर डाल रहा है।

Advertisement
First Published - December 25, 2022 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement