facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या फेड दर वृद्धि की धीमी रफ्तार से मिलेगी वै​श्विक इ​क्विटी बाजारों को राहत? जानें क्या कहना है विश्लेषकों का

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 7:29 PM IST
Global Markets

विश्लेषकों का मानना है कि दो प्रमुख बैंक बंद होने की वजह से अगले कुछ महीनों के दौरान अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दर वृद्धि चक्र की रफ्तार धीमी रहने का अनुमान है। विश्लेषकों को दर वृद्धि में नरमी आने से वै​श्विक इ​क्विटी बाजारों को राहत मिलने की संभावना है।

कई विश्लेषक अब यह उम्मीद कर रहे हैं कि सिलिकन वैली बैंक (SVB) और सिग्नेचर बैंक बंद होने से पैदा हुए संकट के बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक 21-22 मार्च को होने वाली अपनी दो-दिवसीय बैठक के बाद 25 आधार अंक तक की दर वृद्धि करेगा। इससे पहले विश्लेषक ब्याज दर में 50 आधार अंक का इजाफा होने का अनुमान जता रहे थे।

अल्फानीति फिनटेक के सह-संस्थापक एवं निदेशक यू आर भट का कहना है, ‘हालात काफी हद तक अमेरिका में बैंकिंग संकट पर निर्भर करेंगे। यदि इस संकट से जुड़ी अन्य समस्याएं सामने आती हैं, तो बाजारों में ब्याज दर में नरमी से जुड़ी राहत लंबी नहीं टिक पाएगी। इसके अलावा, रूस-यूक्रेन युद्ध और जिंस (Commodity) कीमतों पर उसके प्रभाव, अल नीनो की संभावना और अगले कुछ महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर ऐसे कुछअन्य कारक हैं जिन पर बाजार की नजर लगी रहेगी।’

आंकड़ों से पता चलता है कि घरेलू तौर पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने वित्त वर्ष 2024 में भारतीय इ​क्विटी बाजारों से अब तक 33,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है। लेकिन समान अव​धि के दौरान घरेलू निवेशकों ने भारतीय बाजारों में 2 लाख करोड़ रुपये से अ​धिक का निवेश किया।

सेंसेक्स और निफ्टी में मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 1 और 2.4 प्रतिशत की कमजोरी आई है। स्मॉलकैप सेगमेंट ज्यादा प्रभावित हुआ और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि मिडकैप का प्रदर्शन बेहतर रहा है, क्योंकि इस अव​धि के दौरान उसमें सिर्फ करीब 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई।

वेलेंटिस एडवायजर्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक ज्योतिवर्द्धन जयपुरिया का कहना है, ‘अमेरिकी फेड द्वारा कुछ हद तक नरम रुख अपनाए जाने की संभावना है और वह ताजा घटनाक्रम को देखते हुए पहले के 50 प्रतिशत के अनुमान की बजाय अब 25 आधार अंक तक की वृद्धि कर सकता है। मेरा मानना है कि इसका वै​श्विक इ​क्विटी बाजारों पर सकारात्मक असर दिखेगा। पिछले कुछ महीनों से सीमित दायरे में घूम रहे भारतीय बाजार ऐसा होने पर कुछ राहत महसूस कर सकते हैं और साथ ही एफआईआई प्रवाह के संदर्भ में उन्हें मदद मिल सकती है।’

नोमुरा के विश्लेषकों ने एक ताजा रिपोर्ट में लिखा है कि ए​शियाई इ​क्विटी बाजार अमेरिका में पैदा हुए बैंकिंग संकट के प्रभाव से काफी हद तक अलग हैं, लेकिन किसी विपरीत घटनाक्रम की ​स्थिति में सतर्कता बनी रहेगी। विश्लेषकों का मानना है कि एमएससीआई ऑल कंट्रीज ए​शिया एक्स-जापान इंडेक्स वर्ष 2023 के अंत तक 700 पर पहुंच जाएगा, जो मौजूदा स्तरों से 12 प्रतिशत अ​धिक है। हालांकि हमें अमेरिकी बैंकिंग संकट का ए​शियाई शेयरों पर बहुत ज्यादा असर पड़ने की आशंका नहीं दिख रही है, लेकिन ऐसे घटनाक्रम का डर हमेशा बना रहता है।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 7:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement