facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या Paytm के शेयरों में आज दिखेगी हलचल, बनाएं रखें नजर स्टॉक में दिख सकती है तेजी

Advertisement

16 फरवरी को कंपनी का शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 341.30 रुपये पर बंद हुआ था।

Last Updated- February 19, 2024 | 7:29 AM IST
Paytm

हफ्ते पहले कारोबारी दिन यानि सोमवाल 19 फरवरी को पेटीएम (Paytm) के शेयरों में बढ़त देखने को मिल सकती है। पीते कई दिनों से कंपनी के हालात कुछ खास ठीक नहीं है। RBI के एक्शन के बाद ईडी की नोटिस से कंपनी की परेशानियां काफी बढ़ी थीं।

आज के शेयर कंपनी से जुड़ी इन दो खबरों पर हलचल दिखा सकते हैं, एक- कंपनी ने एक्सिस बैंक को नोडल बैंक बनाया है, दूसरा- रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का ऑपरेशन बंद करने के लिए समयसीमा बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है, जो पहले 29 फरवरी थी। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो शेयरों में उछाल आया भी तो ये ज्यादा टिकेगा नहीं।

बता दें, पेटीएम ने 16 फरवरी को बताया था कि पेटीएम क्यूआर, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन 15 मार्च के बाद भी काम करना जारी रखेंगे। पेटीएम के जरिये डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने वाले मर्चेंट्स एक्सिस बैंक की मदद से ऐसा करना जारी रखेंगे। एक्सिस बैंक इसमें नोडल बैंक की भूमिका निभाएगा।

कैसा रहा है कंपनी का स्टॉक

बीते कारोबारी दिन यानी 16 फरवरी को कंपनी का शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 341.30 रुपये पर बंद हुआ था। एक्सिस बैंक को नोडल बैंक बनाने और रिजर्व बैंक द्वारा समयसीमा बढ़ाने की खबर शेयर बाजार बंद होने के बाद आई थी।

 

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 7:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement