facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

300% का तगड़ा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को गिफ्ट, रिकॉर्ड डेट भी फिक्स

Advertisement

Dividend Stocks: कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ने 6 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 2 रुपये) का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है, जो 300 फीसदी बैठता है

Last Updated- January 17, 2026 | 7:27 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बेंगलुरु की IT कंपनी विप्रो लिमिटेड ने बीते शुक्रवार को वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के रिजल्ट की घोषणा की। रिजल्ट के साथ कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ने 6 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 2 रुपये) का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है, जो 300 फीसदी बैठता है।

इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट मंगलवार, 27 जनवरी 2026 तय की गई है। यानी उस दिन तक शेयर आपके डीमैट अकाउंट में होने चाहिए तो आप इस डिविडेंड के हकदार होंगे।

Q3 में कंपनी का हाल

बीती तिमाही कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3,119 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले तिमाही (Q2FY26) के 3,246 करोड़ रुपये से 3.9% कम है। साल-दर-साल देखें तो भी मुनाफे में करीब 7% की गिरावट आई है। कंपनी ने बताया कि नए लेबर कोड लागू होने से एकमुश्त खर्च हुआ, जिसका असर मुनाफे पर पड़ा।

Also Read: हर 40 शेयर पर मिलेंगे 5 अतिरिक्त शेयर! IT और कंसल्टिंग कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

हालांकि, कंपनी की कमाई यानी ऑपरेशंस से रेवेन्यू अच्छा रहा। तीसरी तिमाही में यह 23,556 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही से करीब 6% ज्यादा है। ऑपरेटिंग मार्जिन भी सुधरकर 17.6% हो गया, जो लगातार प्रयासों और खर्च कंट्रोल से हुआ।

शेयर मार्केट में कंपनी का हाल

बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2.73 फीसदी की उछाल के साथ 267.25 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 3.13 फीसदी का उछाल देखा गया। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 7.22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। अगर लंबे समय में कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन पर गौर करें तो पिछले दो साल, तीन साल और पांच साल में 10.21 फीसदी और 34.07 फीसदी और 21.92 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। बीते दस साल में कंपनी के शेयरों में 162.27 फीसदी का उछाल देखा गया है।

Advertisement
First Published - January 17, 2026 | 7:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement