facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹15,000 करोड़ के बायबैक से पहले Wipro के शेयर में तेजी, मौजूदा भाव से 20% प्रीमियम पर ऑफर

Advertisement

Wipro ने अपने बायबैक के लिए 250 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया है। मौजूदा बाजार भाव के मुकाबले यह करीब 20 फीसदी का प्रीमियम है

Last Updated- May 25, 2026 | 1:52 PM IST
Wipro share price

Wipro Share: आईटी कंपनी Wipro के शेयरों में सोमवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। कंपनी के 15,000 करोड़ रुपये के बायबैक ऐलान से पहले निवेशकों की खरीदारी बढ़ी और दोपहर करीब 1:13 बजे शेयर बीएसई पर 208.20 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इसमें करीब 2.51 फीसदी की तेजी थी। इस दौरान सेंसेक्स करीब 910 अंक यानी 1.21 फीसदी चढ़ा हुआ था। यानी Wipro का शेयर बाजार से बेहतर प्रदर्शन करता नजर आया।

250 रुपये के बायबैक प्राइस पर निवेशकों की नजर

कंपनी ने अपने बायबैक के लिए 250 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया है। मौजूदा बाजार भाव के मुकाबले यह करीब 20 फीसदी का प्रीमियम है। यही वजह है कि रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर में हलचल बढ़ी हुई है। सोमवार को कारोबार के दौरान शेयर 209.55 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में इसमें थोड़ी मुनाफावसूली भी देखने को मिली।

Wipro ने 5 जून 2026 को बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। इसी तारीख के आधार पर यह तय होगा कि कौन से शेयरधारक बायबैक में हिस्सा लेने के पात्र होंगे। यह कंपनी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बायबैक है और करीब तीन साल बाद कंपनी फिर से शेयर वापस खरीदने जा रही है।

कंपनी इस बायबैक के जरिए करीब 60 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी। इसका कुल आकार 15,000 करोड़ रुपये का है, जो कंपनी के कुल मार्केट कैप का करीब 7.04 फीसदी है। वहीं कंपनी की चुकता इक्विटी पूंजी का करीब 5.7 फीसदी हिस्सा इसमें शामिल होगा। SEBI के नियमों के मुताबिक, बायबैक का 15 फीसदी हिस्सा छोटे निवेशकों के लिए रिजर्व रहेगा। इसलिए रिटेल निवेशकों की नजर अब एक्सेप्टेंस रेशियो पर भी बनी हुई है।

यह पढ़ें: बाजार से तेज भागा Maharatna PSU का शेयर, कमजोर तिमाही के बावजूद ब्रोकरेज दे रहे BUY की सलाह

पिछली बार कैसा रहा था Wipro Share Buyback?

Wipro ने इससे पहले 2023 में 12,000 करोड़ रुपये का बायबैक किया था। उस समय कंपनी ने 445 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर वापस खरीदे थे। पिछले बायबैक में रिटेल कैटेगरी में 1.28 गुना सब्सक्रिप्शन देखने को मिला था। बायबैक के बाद प्रमोटर हिस्सेदारी में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

मार्च 2026 तक कंपनी के पास करीब 10,555 करोड़ रुपये का कैश था, जिससे बायबैक को मजबूत सपोर्ट मिलता है। कंपनी को उम्मीद है कि यह पूरा प्रोसेस FY27 की पहली तिमाही में पूरा हो जाएगा।

यह पढ़ें: NTPC Stock पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, ग्रीन एनर्जी और न्यूक्लियर कारोबार के दम पर 445 रुपये तक जाने का अनुमान

हाल में Wipro Share ने बाजार को पछाड़ा

अगर शेयर के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो Wipro ने बाजार से बेहतर रिटर्न दिया है। पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 8 फीसदी चढ़ा है, जबकि इसी दौरान Nifty 50 में सिर्फ करीब 1.3 फीसदी की तेजी आई। पिछले एक महीने में भी शेयर करीब 4.25 फीसदी ऊपर गया है, जबकि बेंचमार्क इंडेक्स में लगभग सपाट कारोबार देखने को मिला।

हालांकि लंबी अवधि में तस्वीर अभी भी कमजोर बनी हुई है। साल 2026 में अब तक Wipro का शेयर करीब 22 फीसदी टूट चुका है। वहीं पिछले एक साल में इसमें करीब 16 फीसदी की गिरावट आई है। अगर पांच साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो शेयर करीब 20 फीसदी नीचे है, जबकि इसी दौरान Nifty 50 में 57 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

Advertisement
First Published - May 25, 2026 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement