facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी

Advertisement

Wipro का 15,000 करोड़ रुपये का बायबैक 11 जून से खुल रहा है। कंपनी 250 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अधिकतम 60 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी

Last Updated- June 10, 2026 | 1:56 PM IST
Wipro Share buyback

Wipro Share Buyback: आईटी कंपनी Wipro एक बार फिर अपने शेयरधारकों के लिए बायबैक लेकर आई है। कंपनी का 15,000 करोड़ रुपये का बायबैक 11 जून से शुरू हो रहा है। खास बात यह है कि कंपनी अपने शेयर 250 रुपये के भाव पर वापस खरीदेगी, जबकि बुधवार को शेयर करीब 180.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था। यानी बायबैक का भाव बाजार कीमत से करीब 39 फीसदी ज्यादा है। यही वजह है कि निवेशकों की नजर इस बायबैक पर टिकी हुई है।

कौन ले सकता है हिस्सा?

इस बायबैक में वही निवेशक हिस्सा ले सकेंगे जिनके पास 5 जून 2026 तक Wipro के शेयर थे। कंपनी ने इसी दिन को रिकॉर्ड डेट तय किया था। अगर आपके पास उस तारीख तक Wipro के शेयर थे, तो आप 11 जून से 17 जून के बीच अपने शेयर बायबैक में टेंडर कर सकते हैं।

Wipro Share Buyback: कंपनी कितने शेयर खरीदेगी?

Wipro इस बायबैक के जरिए अधिकतम 60 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी। कुल बायबैक का आकार 15,000 करोड़ रुपये है। यह कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा बायबैक माना जा रहा है। करीब तीन साल बाद कंपनी फिर से बायबैक लेकर आई है। इससे पहले 2023 में Wipro ने 12,000 करोड़ रुपये का बायबैक किया था और उस समय शेयरधारकों को 445 रुपये प्रति शेयर का भाव मिला था।

SEBI के नियमों के मुताबिक, बायबैक का 15 फीसदी हिस्सा छोटे निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा। यही वजह है कि रिटेल निवेशक इस बात पर नजर रखेंगे कि इस बार एक्सेप्टेंस रेशियो कितना रहता है। यानी उन्होंने जितने शेयर बायबैक में डाले हैं, उनमें से कंपनी कितने शेयर खरीदती है।

मार्च 2026 के आखिर तक Wipro के पास 10,555 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी थी। इसी मजबूत कैश पोजिशन के दम पर कंपनी इतना बड़ा बायबैक कर रही है। आमतौर पर कंपनियां तब बायबैक लाती हैं जब उनके पास पर्याप्त नकदी होती है और वे शेयरधारकों को अतिरिक्त रिटर्न देना चाहती हैं।

Wipro Share का प्रदर्शन कैसा रहा?

हाल के महीनों में Wipro का शेयर दबाव में रहा है। पिछले एक हफ्ते में शेयर 11 फीसदी से ज्यादा गिरा है। पिछले एक महीने में इसमें करीब 9 फीसदी की गिरावट आई है। अगर इस साल की शुरुआत से अब तक का प्रदर्शन देखें तो शेयर 32 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। वहीं पिछले एक साल में इसमें करीब 29 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान इसका प्रदर्शन Nifty 50 से भी कमजोर रहा है।

Advertisement
First Published - June 10, 2026 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement