facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yes Bank के शेयरों ने फिर भरा फर्राटा! पिछले एक महीने में 30% चढ़ा, आज 4 फीसदी से ज्यादा उछला

Advertisement

पिछले 12 महीनों में यस बैंक का शेयर (Yes Bank Share) 85.46 प्रतिशत बढ़ गया है। वहीं, पिछले एक महीने में बैंक के शेयर ने 29.13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Last Updated- February 09, 2024 | 3:29 PM IST

Yes Bank Share Price: यस बैंक लिमिटेड (Yes Bank) के शेयर शुक्रवार को 9 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर लगभग चार साल के हाई लेवल पर पहुंच गए। बैंक के शेयरों में यह तेजी दरअसल एसबीआई (SBI) के एक बयान के बाद आई है। इस बयान में एसबीआई ने कहा है कि उसकी यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचने की कोई योजना नहीं है।

प्राइवेट सेक्टर बैंक के शेयरों में पिछले चार दिनों से उछाल आ रहा है। इससे पहले मंगलवार को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को यस बैंक समेत छह बैंकों में 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से नियामक मंजूरी मिल गई। इसके बाद से बैंक के शेयरों में तेजी जारी है।

एसबीआई की यस बैंक में 26.13% हिस्सेदारी

BSE पर उपलब्ध शेयरधारकों के आंकड़ों के अनुसार, एसबीआई की यस बैंक में 26.13 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि एचडीएफसी बैंक की निजी ऋणदाता में 3 फीसदी हिस्सेदारी है।

यस बैंक के शेयर आज 4% से ज्यादा चढ़े

यस बैंक के शेयर आज शुरूआती कारोबार में 9.50 प्रतिशत तक चढ़ गए, जो 27 मार्च, 2020 के बाद का सबसे हाई लेवल है। दोपहर 1:45 बजे यस बैंक के शेयर 4.33 प्रतिशत या 1.30 रुपये की बढ़त के साथ 31.30 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

पिछले एक साल में 85.46 % बढ़ा यस बैंक का शेयर

पिछले 12 महीनों में यस बैंक का शेयर (Yes Bank Share) 85.46 प्रतिशत बढ़ गया है। वहीं, पिछले एक महीने में बैंक के शेयर ने 29.13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी पर नजर रखने वाले 13 विश्लेषकों में से चार ने ‘होल्ड’ करने की सलाह दी है और 9 ने ‘बेचने’ की सलाह दी है।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 1:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement