facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राज्य सरकारों की सिक्योरिटीज पर यील्ड बढ़ी, अंतिम नीलामी में जुटाई जाएगी 29 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम

Advertisement

इस तिमाही की अंतिम नीलामी में राज्य सरकार की प्रतिभूतियों की यील्ड और बढ़ सकती है।

Last Updated- March 19, 2024 | 10:24 PM IST
securities

देश के 17 राज्यों ने मंगलवार को साप्ताहिक नीलामी के जरिये 50,206 करोड़ रुपये जुटाए। इससे राज्य सरकारों की प्रतिभूतियों पर यील्ड (State securities yield) बढ़ गई। इस नीलामी में 10 वर्ष के परिपत्रों के लिए कट ऑफ यील्ड का दायरा 7.44 से 7.50 प्रतिशत रखा गया था जबकि पिछली नीलामी का दायरा 7.36 से 7.41 प्रतिशत था।

इसके लिए कैलेंडर राशि 27,801 करोड़ रुपये थी लेकिन अधिसूचित राशि कहीं अधिक रही। इससे पहले राज्यों की सर्वाधिक एकल नीलामी 24 मार्च, 2024 को हुई थी और इसमें 35,821 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘निवेशकों और बैंकों की तरफ से मांग थी।’

उन्होंने कहा, ‘अगली नीलामी में उधारी ली जाने वाली राशि के और बढ़ने की उम्मीद है।’

बाजार के भागीदारों का अनुमान है कि इस सप्ताह हुई नीलामी की तुलना में अंतिम नीलामी में राज्य सरकारी की प्रतिभूतियों की आपूर्ति अधिक हो सकती है। इससे इस तिमाही की अंतिम नीलामी में राज्य सरकार की प्रतिभूतियों की यील्ड और बढ़ सकती है।

सांकेतिक कैलेंडर के अनुसार इस वित्त वर्ष में अगले सप्ताह राज्य अंतिम नीलामी में हिस्सा लेंगे। उम्मीद यह है कि इस अंतिम नीलामी में राज्य बाजार से 29,399 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

हालांकि यूएस फेडरल रिजर्व की बुधवार को होने वाली बैठक के मद्देनजर सरकारी बॉन्ड यील्ड मंगलवार को अपेक्षाकृत स्थिर रही। सरकारी बॉन्ड का बेंचमार्क यील्ड मंगलवार को 7.10 प्रतिशत था जबकि यह सोमवार को 7.09 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement