facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance-Disney deal से Zee Entertainment के शेयरों को लगा झटका, स्टॉक 3% लुढ़का

Advertisement

पिछले सेशन में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत 6.36% गिर गई थी। स्टॉक तीन महीनों में 37 प्रतिशत से ज्यादा और 2024 में अब तक 43 फीसदी लुढ़क चुका है।

Last Updated- February 29, 2024 | 11:56 AM IST
Zee Entertainment Share

Zee Entertainment share price : ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयर (Zee Entertainment) का प्राइस गुरुवार को 3 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। कंपनी के शेयरों में पिछले ट्रेडिंग सेशन से ही गिरावट जारी है। आज बीएसई पर ज़ी के शेयर 3.58% गिरकर 156.20 रुपये पर आ गए।

पिछले सेशन में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत 6.36% गिर गई थी। स्टॉक तीन महीनों में 37 प्रतिशत से ज्यादा और 2024 में अब तक 43 फीसदी लुढ़क चुका है।

बता दें कि सोनी समूह (Sony Group) की भारतीय इकाई के साथ प्रस्तावित मर्जर के पतन के बाद से ज़ी के शेयरों पर भारी दबाव रहा है। इस बीच, अरबपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और डिज्नी की डील से मीडिया कंपनी Zee को और ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।

एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि इस सौदे से Zee जैसे अन्य उद्योग की अन्य मीडिया कंपनियों को नुकसान होगा, क्योंकि उन्हें एक बहुत बड़ी इकाई के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: Reliance, Disney के जॉइंट वेंचर में 11,500 करोड़ रुपये निवेश करेगी RIL, नीता अंबानी होंगी चेयरपर्सन

रिलायंस और डिज्नी के बीच हुई डील

एशिया के सबसे अमीर अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और वाल्ट डिज़्नी (Walt Disney) का मर्जर अब तय हो गया है। इस मर्जर के तहत डिज़्नी के भारतीय टीवी और स्ट्रीमिंग मीडिया एसेट्स को रिलायंस की मीडिया कंपनी के साथ मर्ज कर दिया जाएगा। मर्जर के बाद जॉइंट वेंचर की वैल्यूएशन 8.5 अरब डॉलर यानी करीब 70,352 करोड़ रुपये हो जाएगी।

RIL मर्जर के बाद बने जॉइंट वेंचर में 1.4 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी, जिसमें कंपनी और उसकी सब्सिडियरीज की 63.16 फीसदी हिस्सेदारी होगी। कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि डिज़्नी की हिस्सेदारी लगभग 36.84 फीसदी होगी।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 11:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement