facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zerodha यूजर्स को बड़ा झटका, 1 अप्रैल से चुनिंदा F&O ट्रेड पर डबल ब्रोकरेज 

Advertisement

Zerodha भारत के सबसे बड़े ब्रोकर्स में से एक बना हुआ है। H1FY26 तक इसका मार्केट शेयर करीब 16 फीसदी है

Last Updated- March 25, 2026 | 5:26 PM IST
Zerodha
यह कदम कंपनी के लंबे समय से चले आ रहे लो-कॉस्ट प्राइसिंग मॉडल में बदलाव को दिखाता है।

Zerodha hike brokerage fees: डिस्काउंट ब्रोकर Zerodha ने अपने यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 से कुछ इंट्राडे डेरिवेटिव ट्रेड्स पर ब्रोकरेज फीस सीधे दोगुना बढ़ाकर 40 रुपये प्रति ऑर्डर करने का फैसला किया है। पहले हर ऑर्डर के लिए ब्रोकरेज फीस 20 रुपये थी। यह कदम कंपनी के लंबे समय से चले आ रहे लो-कॉस्ट प्राइसिंग मॉडल में बदलाव को दिखाता है।

कोलेटरल नियम पर बढ़ी ब्रोकरेज फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने ग्राहकों को भेजे एक आंतरिक संदेश में बताया है कि जिन ट्रेड्स में नियामकीय कोलेटरल (जमानत) की शर्तें पूरी नहीं होतीं, उन पर 40 रुपये प्रति ऑर्डर की ब्रोकरेज फीस लागू होगी।

कंपनी के मुताबिक, यह बदलाव उन ट्रेडर्स पर लागू होगा जो सेबी के 50 फीसदी कैश कोलेटरल नियम को पूरा नहीं करते। पहले इस कमी को Zerodha खुद कवर करता था।

Also Read: Nippon India ETF Gold BeES दुनिया के टॉप 10 ETF में शामिल, भारत का इकलौता फंड

अन्य ब्रोकरेज हाउस भी बढ़ा सकते है फीस

यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग गतिविधि धीमी पड़ने लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला घटते वॉल्यूम और बढ़ती नियामकीय लागत के दबाव को दर्शाता है। साथ ही, आने वाले समय में अन्य ब्रोकरेज कंपनियां भी इसी तरह के शुल्क बढ़ाने जैसे कदम उठा सकती हैं।

1 अप्रैल से F&O ट्रेड्स पर STT बढ़ेगा

Zerodha के ब्रोकरेज फीस में बदलाव के साथ ही डेरिवेटिव बाजार के निवेशकों के लिए ट्रेडिंग लागत भी बढ़ने जा रही है। यूनियन बजट 2026 में सरकार ने फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो 1 अप्रैल से लागू होगा।

फ्यूचर्स पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है, जबकि ऑप्शंस प्रीमियम पर टैक्स 0.1% से बढ़कर 0.15% हो गया है। इससे ट्रेडिंग पहले के मुकाबले काफी महंगी हो जाएगी।

ज्यादा ब्रोकरेज और बढ़े हुए टैक्स का असर ट्रेडिंग पर पड़ सकता है। खासकर F&O सेगमेंट में वॉल्यूम घटने की संभावना है, जहां रिटेल निवेशकों की भागीदारी ज्यादा होती है।

Also Read: महिला निवेशकों का दम: 2021 से डीमैट खातों में 129% उछाल; SIP के जरिये 33% निवेश

Zerodha का मार्केट शेयर 16%

Zerodha भारत के सबसे बड़े ब्रोकर्स में से एक बना हुआ है। H1FY26 तक इसका मार्केट शेयर करीब 16 फीसदी है। अपने पीक पर, नितिन कामथ और निखिल कामथ के लीडरशिप में Zerodha का मार्केट शेयर FY23 में 19.6% तक पहुंच गया था। कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या लगभग 1.6 करोड़ है। इनमें से करीब 68.5 लाख एक्टिव क्लाइंट्स हैं।

Advertisement
First Published - March 25, 2026 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement