facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹71,100 करोड़ के ऑर्डर बुक वाली Defense PSU के आए नतीजे, Q3 में कमाया ₹1,316 करोड़ मुनाफा, स्टॉक पर रखें नजर

Advertisement

BEL का टर्नओवर इस तिमाही में 5,643.25 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल के 4,120.10 करोड़ रुपये से 36.97% ज्यादा है।

Last Updated- January 30, 2025 | 4:06 PM IST
Defence Stocks

नवरत्न डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। मुनाफे से लेकर टर्नओवर तक, हर तरफ कंपनी की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। BEL ने तीसरी तिमाही में 1,316.06 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल की इसी अवधि के 893.30 करोड़ रुपये से 47.33% ज्यादा है। वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का कर पूर्व लाभ (PBT) 1,754.15 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में दर्ज 1,172.26 करोड़ रुपये से 49.64% ज्यादा है।

टर्नओवर में 37% की ग्रोथ

BEL का टर्नओवर इस तिमाही में 5,643.25 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल के 4,120.10 करोड़ रुपये से 36.97% ज्यादा है।

नौ महीने के नतीजे भी शानदार

BEL ने इस साल के पहले नौ महीनों में 14,173.68 करोड़ रुपये का टर्नओवर किया, जो पिछले साल के 11,484.92 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है। कंपनी का कर पूर्व लाभ (PBT) 4,242.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल के 2,948.95 करोड़ रुपये से काफी आगे है।

शुद्ध मुनाफा (PAT) भी 2,236.48 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,183.47 करोड़ रुपये हो गया है।

71,100 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक

BEL के पास 1 जनवरी 2025 तक कुल 71,100 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं, जो कंपनी की ग्रोथ को और रफ्तार देने में मदद करेंगे। आज कारोबार बंद होने तक कंपनी का स्टॉक BSE पर 4.38% की बढ़त के साथ 278.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

नवरत्न पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) एक ऐसी कंपनी है जो कई तरह के उत्पाद और तकनीक बनाती और सप्लाई करती है। यह रक्षा क्षेत्र में रडार, मिसाइल सिस्टम, सेना के संचार उपकरण, नौसेना के सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण, एवियोनिक्स, C4I सिस्टम, टैंक इलेक्ट्रॉनिक्स, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज़ जैसे उपकरण बनाती है। 30 सितंबर 2024 तक भारत सरकार की कंपनी में 51.14% हिस्सेदारी थी।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement