facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget: एशिया के बड़े कपड़ा बाजारों के व्यापारियों की Union Budget से क्या है मांग?

Advertisement

देखें वीडियो

Last Updated- January 29, 2025 | 9:33 PM IST

आगामी केंद्रीय बजट 2025 को लेकर एशिया के बड़े कपड़ा बाजारों के व्यापारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वस्त्र उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और व्यापारी इस बजट में अपने उद्योग को मजबूती देने वाले प्रावधानों की मांग कर रहे हैं।  

व्यापारियों की प्रमुख मांगों में जीएसटी दरों में कमी, आसान लोन सुविधा और निर्यात को बढ़ावा देने वाली नीतियां शामिल हैं। उनका कहना है कि कपड़ा उद्योग पर मौजूदा जीएसटी दरें कई छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए चुनौती बन रही हैं। व्यापारियों का सुझाव है कि कपड़ों और धागों पर जीएसटी की दर को समान किया जाए, ताकि उद्योग में संतुलन बना रहे।  

इसके अलावा, व्यापारियों का मानना है कि सरकार को सस्ते और सुलभ कर्ज की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ने का अवसर मिले। टेक्सटाइल सेक्टर में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की भी मांग की जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि अगर सरकार आयात शुल्क में राहत और टेक्सटाइल हब के विकास पर ध्यान दे, तो भारत वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा में मजबूती हासिल कर सकता है।  

व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार का बजट उनकी समस्याओं को समझते हुए नीतिगत सुधार लाएगा, जिससे टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊंचाइयां मिल सकेंगी।

इस विषय पर देखें बिजनेस स्टैंडर्ड हिन्दी की ये वीडियो स्टोरी…

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement