facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Video: Trump Tariff पर ढील से Sensex, Nifty उछले; निवेशकों ने कमाए 10 लाख करोड़

Advertisement

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,577 अंक उछलकर 76,734 पर जबकि एनएसई निफ्टी 500 अंक बढ़कर 23,328 पर बंद हुआ।

Last Updated- April 15, 2025 | 7:41 PM IST

मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स में तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी में दो फीसदी से ज्यादा की खास बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत और विभिन्न सेक्टरों में मूल्य आधारित खरीदारी की वजह से ये बढ़त दर्ज की गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्मार्ट फोन और कंप्यूटर सहित इलेक्ट्रॉनिक्स पर टैरिफ में ढील देने के फैसले ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की थी कि उनका प्रशासन आयातित वाहनों और ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ में छूट पर विचार कर रहा है। इसने सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया।

इसके अलावा चीन को छोड़कर दूसरे देशों के लिए टैरिफ पर 90 दिनों की रोक से व्यापार पर बातचीत की उम्मीद जगी हैं। साथ ही वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंताएं भी कम हुई हैं।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,577 अंक उछलकर 76,734 पर जबकि एनएसई निफ्टी 500 अंक बढ़कर 23,328 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और अडानी पोर्ट्स सबसे ज्यादा चढ़े जबकि आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर ही लुढ़के।

यहां देखें – बिजनेस स्टैंडर्ड मल्टीमीडिया – https://hindi.business-standard.com/multimedia/video

Video: वैश्विक ट्रेड वॉर का सोने पर असर, कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव से दुकानदार-खरीदार हैरान-परेशान 

Video: एक्सपर्ट से समझें शेयर बाजार की ऐतिहासिक गिरावट, एक दिन में 14 लाख करोड़ का नुकसान

 

Advertisement
First Published - April 15, 2025 | 7:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement