लगातार कमजोर रुपये से निर्यातक सतर्क, आयातकों में हेजिंग की होड़
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई भारी गिरावट और आगे भी अनिश्चितता कायम रहने की आशंका के बीच आयातक अपना नुकसान कम करने की कवायद में जुट गए हैं। दूसरी तरफ, निर्यातक इसी तरह की कवायद में नुकसान झेलने के बाद सतर्कता बरत रहे हैं। बाजार के सूत्रों का कहना है कि डॉलर के […]
लुढ़कता रुपया 90 के पार पहुंचा, व्यापार करार में अनिश्चितता, FPI की निकासी से बढ़ा दबाव
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 90 प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। लगातार पूंजी निकासी, अमेरिका के साथ व्यापार करार पर अनिश्चितता और पिछले हफ्ते डॉलर की मजबूत मांग से रुपये में तेज गिरावट आई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुद्रा बाजार में कम दखल से भी गिरावट को बल मिला। इस […]
रुपया 90 के करीब पहुंचा: RBI की दखल से मामूली सुधार, एशिया में सबसे कमजोर मुद्रा बना
रुपये में आज भी गिरावट जारी रही और यह 90 प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया। डीलरों ने कहा कि सट्टेबाजों की शॉर्ट कवरिंग और आयातकों की ओर से डॉलर की मांग के कारण रुपये पर दबाव बना रहा। कारोबार के दौरान रुपया 89.96 प्रति डॉलर तक गिर गया। बाद में इसने कुछ नुकसान की […]
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर: RBI के हस्तक्षेप के बावजूद डॉलर की मांग से दबाव बरकरार
रुपया सोमवार को 89.79 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर आ गया। इसकी वजह गैर-डिलिवरी वाली फॉरवर्ड पोजीशन का परिपक्व होना और आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग थी। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता न होने से भी बाजार की धारणा कमज़ोर हो रही है। डीलरों ने बताया कि कारोबार […]
OMO कैलेंडर की उम्मीद से सरकारी बॉन्ड यील्ड में नरमी, बाजार RBI MPC का कर रहा इंतजार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक से पहले इस हफ्ते सरकारी बॉन्ड की यील्ड में कमी आने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मजबूत आंकड़ों को देखते हुए शुक्रवार को होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रीपो दर पर भले ही […]
मजबूत GDP के बाद रीपो दर में कटौती की गुंजाइश कम, RBI MPC का लिक्विडिटी पर रहेगा फोकस: BS Poll
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की 6 सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की 3 से 5 दिसंबर को होने वाली बैठक में रीपो दर में बदलाव की उम्मीद नहीं है। बिज़नेस स्टैंडर्ड के सर्वेक्षण (BS Poll) में शामिल ज्यादातर प्रतिभागियों ने कहा कि मौद्रिक नीति का रुख तटस्थ के साथ नरम बना रहेगा। चालू वित्त वर्ष की […]
सरकारी बॉन्डों की साप्ताहिक नीलामी सफल, रुपये के लिए जुलाई के बाद नवंबर सबसे खराब
सरकार ने शुक्रवार को साप्ताहिक नीलामी में करीब 32,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड बेचे। डीलरों ने बताया कि 7 साल के बॉन्ड पर कटऑफ यील्ड 6.43 फीसदी तय की गई थी, जो मजबूत मांग दर्शाती है। एक निजी बैंक के डीलर ने कहा, पिछली नीलामी (जब 7-वर्षीय प्रतिभूतियां रद्द हो गई थीं) से इस नीलामी […]
बॉन्ड से पूंजी जुटाने की रफ्तार धीमी, दिग्गज सरकारी कंपनियों ने उम्मीद से कम इश्यू जारी किए
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), पावर फाइनैंस कॉरपोरेशन (पीएफसी), ऐक्सिस बैंक और सुंदरम फाइनैंस ने आज घरेलू प्रतिभूति बाजार से कुल करीब 14,500 करोड़ रुपये जुटाए जबकि उम्मीद 25,000 करोड़ रुपये के आसपास बॉन्ड जारी किए जाने की थी। पीएफसी और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा अपने अल्पावधि वाले निर्गम वापस […]
रिजर्व बैंक के संकेत से बॉन्ड यील्ड में गिरावट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा के उस बयान के बाद 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड पर यील्ड में गिरावट दर्ज की गई जिसमें उन्होंने कहा था कि रीपो दर में कटौती की गुंजाइश कम नहीं हुई है। अक्टूबर में हुई पिछली बैठक के दौरान दर में कटौती की गुंजाइश बताई गई थी जो […]
90 रुपये पर पहुंचने ही वाला था डॉलर! RBI के दखल से हुआ सुधार
डॉलर के मुकाबले रुपये में सोमवार को कुछ सुधार हुआ। उसे डॉलर बिक्री के जरिये विदेशी मुद्रा बाज़ार में भारतीय रिजर्व बैंक के आक्रामक हस्तक्षेप से सहारा मिला। शुक्रवार को रुपये के 89.50 प्रति डॉलर का स्तर पार करने के बाद (जिसके 90 प्रति डॉलर तक गिरने की आशंका थी) केंद्रीय बैंक ने बिना डिलिवरी […]






