facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत 8 प्रतिशत GDP ग्रोथ की ओर, RBI के डिप्टी गवर्नर ने बताया वैश्विक जोखिमों से रक्षा का सबसे बेहतरीन तरीका

Advertisement

माइकल पात्र ने कहा कि रिजर्व बैंक के अनुमान से पता चलता है कि भारत की जीडीपी चालू वित्त वर्ष में 7.2 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर से बढ़ेगी।

Last Updated- October 22, 2024 | 9:45 PM IST
ओवरनाइट इंडेक्स स्वैप मार्केट में FPI निवेश सीमा की होगी समीक्षाRBI reviewing foreign investment limit in OIS market: RBI Dy Guv Patra

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्र ने कहा कि महामारी के दौर से उबरने के बाद भारत लंबे समय के लिए 8 प्रतिशत वृद्धि दर की ओर वापसी करने को तैयार है। अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा सोमवार को आयोजित न्यूयॉर्क फेड सेंट्रल बैंकिंग सेमिनार को संबोधित करते हुए पात्र ने यह बात कही, जिसे मंगलवार को रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर जारी किया गया है।

पात्र ने कहा कि रिजर्व बैंक के अनुमान से पता चलता है कि भारत की जीडीपी चालू वित्त वर्ष में 7.2 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर से बढ़ेगी। उसके बाद इसकी मजबूत संभावना है कि भारत की वृद्धि 8 प्रतिशत की ओर वापसी करेगी।

पात्र ने कहा, ‘हमारे अनुमान से पता चलता है कि भारत की रियल जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2024-25 में 7.2 प्रतिशत और महामारी से उबरने के चक्रीय बदलाव में 2025-26 में करीब 7 प्रतिशत रहेगी। उसके बाद भारत की वृद्धि में और मजबूती आने की संभावना है और यह 8 प्रतिशत वृद्धि के रुख की ओर वापसी करेगी।’

वैश्विक जोखिम से बचाव का सबसे बेहतर तरीका यह है कि वृहद आर्थिक धारणाएं मजबूत की जाएं और बेहतर नीतियों के समर्थन से पर्याप्त बफर तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि वैश्विक जोखिमों से रक्षा का सबसे बेहतरीन तरीका वृहद आर्थिक बुनियादी धारणाएं मजबूत करना और विवेकपूर्ण व्यापक आ​र्थिक नीतियों के समर्थन से पर्याप्त बफर तैयार करना है।’

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 सितंबर 2024 को अब तक के सर्वोच्च स्तर 704.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया था, जो 11 अक्टूबर को मामूली घटकर 690.4 अरब डॉलर रह गया। यह भंडार 11.8 महीने के आयात के लिए पर्याप्त है और जून के अंत में कुल बाहरी ऋण का 101 प्रतिशत है। विदेशी मुद्रा वाले प्रमुख देशों में भारत का भंडार चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।

महंगाई की स्थिति को देखें तो अनुमान से पता चलता है कि कीमत का दबाव पूरे अगस्त और नवंबर के दौरान बना रहेगा, वहीं समग्र महंगाई दर दिसंबर 2025 तक लक्ष्य भीतर बनी रहेगी।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement