facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिजर्व बैंक के रुख से सरकारी बॉन्ड की यील्ड बढ़ने का अनुमान, ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक ने सामान्य मॉनसून और स्थिर आपूर्ति स्थितियों के अनुमान के आधार पर इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) में महंगाई दर 4.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

Last Updated- October 20, 2024 | 10:04 PM IST
Government Bonds

सरकारी बॉन्ड यील्ड में सोमवार को वृद्धि का अनुमान है। इसका कारण भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास का शुक्रवार को दिया गया एक बयान है। दास ने आगाह किया कि हालिया महंगाई के आंकड़ों के मद्देनजर फिलहाल नीतिगत दर में कटौती ‘समय से काफी पहले’ और ‘जोखिम’ भरा कदम हो सकता है। हाल के समग्र महंगाई के आंकड़े ऊंचे आए हैं और आगे भी महंगाई ऊंची बनी रह सकती है।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘यील्ड (10 साल के सरकारी बॉन्ड) 6.80 से 6.85 फीसदी के बीच कारोबार करेगा।’ उन्होंने बताया, ‘हमारे पास अगली बैठक (मौद्रिक नीति की बैठक) से पहले करीब डेढ़ महीने का समय है और आने वाले आंकड़े बाजार की चाल तय करेंगे। हम यूएस यील्ड के बदलाव पर भी नजर रख रहे हैं।’

10 साल के बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड की यील्ड शुक्रवार को 6.81 फीसदी थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने सामान्य मॉनसून और स्थिर आपूर्ति स्थितियों के अनुमान के आधार पर इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) में महंगाई दर 4.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। हालांकि सितंबर में बढ़ते खाद्य दामों और प्रतिकूल आधार के कारण खुदरा महंगाई बढ़कर नौ महीने के उच्च स्तर 5.49 फीसदी पर पहुंच गई थी।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने बताया, ‘रिजर्व बैंक के गवर्नर के बयान के अनुसार सितंबर में ऊंची महंगाई और अक्टूबर में भी महंगाई बढ़ने के अनुमान की वजह से अभी ब्याज दर में कटौती समय से पहले होगी। दिसंबर में मौद्रिक नीति की बैठक में ब्याज दर में कटौती होने की उम्मीद कम है। हालांकि आने वाले आंकड़ों के आधार पर फरवरी की बैठक में ब्याज दर में कटौती की संभावना है।’

बॉन्ड मार्केट के एक समूह को यह उम्मीद थी कि घरेलू ब्याज दर तय करने वाली समिति दिसंबर से रीपो दर में कटौती शुरू करेगी। इस महीने की शुरुआत में मौद्रिक नीति की समीक्षा में छह सदस्यीय मौद्रित नीति समिति ने नीतिगत दर को यथावत रखा था लेकिन रुख को समायोजन वापस लेने से तटस्थ कर दिया था।

वैश्विक मोर्चे पर कई प्रतिकूल आंकड़ों के बाद बाजार का अनुमान यह है कि यूएस फेडरल रिजर्व ब्याज दर में 25 आधार अंक की कटौती कर सकता है। हालांकि बाजार का पहले 50 आधार अंक की कटौती का अनुमान था।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेन गुप्ता ने बताया, ‘हम सितंबर में महंगाई के आंकड़े जारी के होने के बाद फरवरी में 25 आधार अंक की कटौती की उम्मीद कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement