मनीला में TCS पेस स्टूडियो शुरू करने का ऐलान
आईटी सेवा क्षेत्र की दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में टीसीएस पेस स्टूडियो शुरू करने का आज ऐलान किया। इस इकाई को टीसीएस के लिए ग्राहकों के साथ मिलकर काम करने और उनकी अनूठी कारोबारी जरूरतों के लिए अनुकूल समाधान विकसित करने के लिए तैयार किया गया है जिससे एशिया […]
Bharat Biotech ने हैजा नियंत्रण के लिए नया ओरल टीका हिलकॉल पेश किया, 20 करोड़ खुराक उत्पादन की क्षमता
भारत बायोटेक इंटरनैशनल (बीबीआईएल) ने एक नया हैजारोधी ओरल टीका (ओसीवी) हिलकॉल पेश किया है। हिलमैन लैबोरेटरीज के साथ मिलकर पेश किए गए इस टीके का लक्ष्य ओसीवी की वैश्विक कमी से निपटने का है। हिलकॉल ऐसे वक्त में पेश किया गया है जब हैजा के मामले और उससे होने वाली मौतों की तादाद लगातार […]
BigBasket का क्विक कॉमर्स में बड़ा दांव, 10 मिनट डिलिवरी के साथ 30,000 से अधिक प्रोडक्ट की पेशकश
रोजमर्रा के सामान बेचने वाली टाटा समूह की ई-ग्रॉसरी फर्म बिगबास्केट अब अपना ध्यान क्विक कॉमर्स पर केंद्रित कर रही है और अपने प्लेटफॉर्म पर 10 मिनट डिलिवरी का विकल्प दे रही है। कंपनी ने अपने सुपर सेवर (स्लॉटेड डिलिवरी) और बीबी नाउ (क्विक कॉमर्स) को एक ही इंटरफेस में शामिल कर दिया है और […]
Steel Industry: उपकर से स्टील उद्योग पर बढ़ेगा लागत का दबाव!
उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्यों को खनिज अधिकारों और खनिज युक्त भूमि पर कर लगाने का अधिकार दिए जाने के बाद कुछ राज्यों द्वारा नए खनन उपकर लगाए जाने से घरेलू इस्पात उद्योग के सामने चुनौती पैदा हो सकती है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह अनुमान जताया है। इक्रा ने कहा कि इस घटनाक्रम से पूरे […]
Raymond Lifestyle ने लिस्टिंग से पहले किया बोर्ड का विस्तार
रेमंड से अलग हुई रेमंड लाइफस्टाइल (आरएलएल) ने कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक के तौर पर राजीव शर्मा को अपने बोर्ड में शामिल किया है। शर्मा की नियुक्ति के बाद आरएलएल के बोर्ड का आकार 10 हो गया है जिनमें सात स्वतंत्र निदेशक हैं। शर्मा इससे पहले ब्रिटेन की कंपनी कोट्स ग्रुप के साथ काम कर […]
Lava की नजर भारतीय वियरेबल बाजार में 20% हिस्सेदारी पर, स्मार्टवॉच पेशकश से मजबूत पैठ बनाने की तैयारी
स्मार्टवॉच की हालिया पेशकश के साथ देश की स्मार्टफोन विनिर्माता लावा भारतीय वियरेबल बाजार में मजबूत पैठ बनाने पर विचार कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों के दौरान इस श्रेणी का 20 प्रतिशत तक हिस्सा हासिल करना है। लावा के कार्यकारी निदेशक सुनील रैना ने बिजनेस स्टैंडर्ड […]
Amazon Pay UPI के 10 करोड़ ग्राहक हुए
एमेजॉन पे यूपीआई ने आज घोषणा की कि उसके ऐप ने 10 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। उसके ऐप पर मुख्य तौर पर मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट और ई-कॉमर्स लेन-देन होते हैं। कंपनी ने कहा है कि एमेजॉन पे यूपीआई को बड़ी सफलता मिली है। उसने एमेजॉन शॉपिंग ऐप और बाहरी […]
मॉर्गेज इकाई के आईपीओ से पहले बजाज फिनसर्व व फाइनैंस में तेजी
बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनैंस के शेयर सोमवार को मॉर्गेज उधारी इकाई बजाज हाउसिंग फाइनैंस के 7,000 करोड़ रुपये के आईपीओ की घोषणा से पहले चढ़ गए। यह आईपीओ सितंबर के पहले पखवाड़े में आ सकता है। आईपीओ में बजाज फिनसर्व व बजाज फाइनैंस के शेयरधारकों के लिए विशेष कोटा होगा। इन दोनों कंपनियों को […]
फेड की कटौती से एशिया के पिछड़ते बाजारों को मिलेगा सहारा : नोमूरा
विदेशी ब्रोकरेज नोमूरा ने एक नोट में कहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दर कटौती एशिया के बाजारों के लिए सकारात्मक होगी। हालांकि पिछड़ते बाजार ज्यादा बढ़त हासिल करेंगे। नोमूरा ने मलेशिया व इंडोनेशिया को अपग्रेड किया है जबकि चीन को डाउनग्रेड। ब्रोकरेज ने भारत पर अपना ओवरवेट रुख बरकरार रखा है। नोमूरा के […]
Super-30 के आनंद कुमार बने कोरियाई पर्यटन के मानद राजदूत, सियोल में गणितज्ञ का हुआ ‘सुपर’ स्वागत
सुपर-30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार का सोमवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आनंद को इस साल कोरियाई पर्यटन का मानद राजदूत बनाया गया है और इसी समारोह में शिरकत करने के लिए वह गैंगवॉन राज्य में सेग्ये-आरओ, वोनजू-सी में स्थित कोरिया पर्यटन संगठन (केटीओ) के मुख्यालय […]









