facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BigBasket का क्विक कॉमर्स में बड़ा दांव, 10 मिनट डिलिवरी के साथ 30,000 से अधिक प्रोडक्ट की पेशकश

Advertisement

क्विक कॉमर्स और पारंपरिक ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच बाजार हिस्सेदारी की चल रही लड़ाई के लिए बिग बास्केट का क्विक कॉमर्स की तरफ जाना काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है

Last Updated- August 27, 2024 | 10:16 PM IST
BigBasket- बिगबास्केट

रोजमर्रा के सामान बेचने वाली टाटा समूह की ई-ग्रॉसरी फर्म बिगबास्केट अब अपना ध्यान क्विक कॉमर्स पर केंद्रित कर रही है और अपने प्लेटफॉर्म पर 10 मिनट डिलिवरी का विकल्प दे रही है। कंपनी ने अपने सुपर सेवर (स्लॉटेड डिलिवरी) और बीबी नाउ (क्विक कॉमर्स) को एक ही इंटरफेस में शामिल कर दिया है और ग्राहकों को एक आसान खरीदारी अनुभव की पेशकश कर रही है।

बिगबास्केट के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी हरि मेनन ने कहा, ‘हम स्लॉटेड डिलिवरी खत्म नहीं कर रहे हैं, लेकिन क्विक कॉमर्स को डिफॉल्ट विकल्प बना रहे हैं। इस बदलाव से तेजी से डिलिवरी करने और ग्राहक सुविधा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता जाहिर होती है।’

क्विक कॉमर्स और पारंपरिक ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच बाजार हिस्सेदारी की चल रही लड़ाई के लिए बिग बास्केट का क्विक कॉमर्स की तरफ जाना काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कवायद के साथ बिगबास्केट अब अपने 30 हजार से अधिक एसकेयू (स्टॉक कीपिंग यूनिट) को क्विक कॉमर्स खंड में ले आएगी। यह ब्लिंकइट के 25 हजार एसकेयू और जेप्टो के 10 हजार एसकेयू से कहीं अधिक है। भले ही जेप्टो ने कहा है कि उसका त्योहारों से पहले अपने प्लेटफॉर्म पर एसकेयू को 20 हजार तक बढ़ाने का इरादा है।

क्विक कॉमर्स श्रेणी में पेशकश के इतने बड़े विस्तार के साथ बिगबास्केट अपने डार्क स्टोर की संख्या भी बढ़ा रही है। मेनन ने कहा, ‘हम अपने डार्क स्टोर की उपस्थिति भी बढ़ा रहे हैं। पहले चरण में इसकी संख्या मौजूदा 400 से बढ़कर 600 से 700 की जा रही है और इसके बाद हम इसमें और इजाफा करेंगे।’

क्विक कॉमर्स में औसत ऑर्डर मूल्य (एओवी) स्लाटेड डिलिवरी से कम रहेगा, इस पर मेनन ने कहा कि बिगबास्केट पर मिश्रित ऑर्डर अभी भी ज्यादा होगा। उन्होंने कहा, ‘हमारा एयूवी एक मिश्रित औसत मूल्य होगा, जिसमें क्विक कॉमर्स और बड़े ऑर्डर दोनों शामिल होंगे। हमारी स्लॉटेड श्रेणी का एओवी प्रति ऑर्डर करीब 1,300 से 1,400 रुपये के बीच है और क्विक कॉमर्स का एओवी 500 रुपये से अधिक चल रहा है। इसलिए हमें उम्मीद है कि मिश्रित ऑर्डर मूल्य भी 1,000 रुपये से अधिक होगा।’

यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी ब्लिंकइट, इंस्टामार्ट, जेप्टो और अब फ्लिपकार्ट से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण क्विक कॉमर्स में विस्तार कर रही है, मेनन इससे सहमत नहीं थे।

उन्होंने कहा, ‘एक खंड के तौर पर क्विक कॉमर्स तेजी से बढ़ रहा है और अब यह सिर्फ किराना तक सीमित नहीं रह गया है। हम यह भी देख रहे हैं कि हमारे कई ग्राहक अभी भी स्लॉटेड डिलिवरी पसंद करते हैं और वे केवल उसी विकल्प को चुनते हैं। यह हमारे ग्राहकों के लिए सुविधाजनक है, जिसे हम खत्म करना नहीं चाहते हैं।’

मेनन ने कहा कि बिगबास्केट ने अपने उत्पादों की श्रेणियों का भी विस्तार किया है। सामान्य श्रेणियों के अलावा कंपनी ने खिलौने, स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और एसेसरीज के साथ दवाइयों की बिक्री भी शुरू की है।

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement