facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharat Biotech ने हैजा नियंत्रण के लिए नया ओरल टीका हिलकॉल पेश किया, 20 करोड़ खुराक उत्पादन की क्षमता

Advertisement

हिलकॉल ऐसे वक्त में पेश किया गया है जब हैजा के मामले और उससे होने वाली मौतों की तादाद लगातार बढ़ रही है।

Last Updated- August 27, 2024 | 10:28 PM IST
Bharat biotech

भारत बायोटेक इंटरनैशनल (बीबीआईएल) ने एक नया हैजारोधी ओरल टीका (ओसीवी) हिलकॉल पेश किया है। हिलमैन लैबोरेटरीज के साथ मिलकर पेश किए गए इस टीके का लक्ष्य ओसीवी की वैश्विक कमी से निपटने का है। हिलकॉल ऐसे वक्त में पेश किया गया है जब हैजा के मामले और उससे होने वाली मौतों की तादाद लगातार बढ़ रही है।

भले ही हैजा का इलाज है मगर साल 2021 से लगातार इसके मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। साल 2023 के शुरुआत से इस साल मार्च तक दुनिया के 31 देशों में हैजा के 8,24,479 मामले सामने आए हैं और 5,900 लोगों ने इस बीमारी से अपनी जान गंवाई है।

फिलहाल केवल एक कंपनी ही ओसीवी की दुनिया भर में आपूर्ति कर रही है इसलिए सालाना करीब 4 करोड़ खुराक की कमी हो गई है। भारत बायोटेक का नया टीका इसी कमी को दूर करेगा और कंपनी के विनिर्माण संयंत्र में 20 करोड़ खुराक उत्पादन की क्षमता है।

एक से अधिक उम्र के लोगों को पहले दिन और 14वें हिलकॉल की खुराक देनी है। यह सिंगल डोज रेस्प्यूल में उपलब्ध है और इसे 2 डिग्री से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा जा सकता है। टीके को मोनो मल्टीडोज प्रारूप में पेश किया गया है।

टीका पेश करने के दौरान भारत बायोटेक के कार्यकारी चेयरमैन कृष्णा एला ने उस्ताहित होते हुए कहा, ‘हैजा के प्रकोप को रोकने में, कम करने और नियंत्रित करने में टीका काफी प्रभावी होता है। हिलकॉल सार्वजनिक स्वास्थ्य समाधानों की ओर ले जाने वाली हमारी सफल साझेदारियों में एक है। हमारे नए विनिर्माण संयंत्र से हमारी उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे हमें दुनिया भर में हैजा से लड़ने में मदद मिलेगी।’

उन्होंने कहा, ‘मैं इस टीके को विकसित करने के लिए भारत बायोटेक की टीम, हमारे साझेदारों को बधाई देता हूं और सीडीएससीओ, भारत सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन, जिनेवा को उनके नियामकीय परामर्श और मदद के लिए धन्यवाद देता हूं।’

हिलकॉल की पेशकश हैजा नियंत्रण पर वैश्विक कार्यबल के साल 2030 तक हैजा से होने वाली मौतों को 90 फीसदी तक कम करने के महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य के अनुरूप है। हिलमैन लैबोरेटरीज, भारत बायोटेक, गोटेनबर्ग यूनिवर्सिटी और गोटोवैक्स एबी के साझा प्रयास से हिलकॉल तैयार किया गया है।

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement