बैंकिंग सेक्टर की नजर नए गवर्नर के फैसलों पर
भारतीय रिजर्व बैंक के नवनियुक्त गवर्नर डी सुब्बाराव के लिए जहां महंगाई को नियंत्रित करना एक कठिन चुनौती होगी, वहीं बैंकर नए फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट के प्रवेश की अनुमति और फॉरेन एक्सचेंज के प्रबंधन को लेकर नए प्रारूप की संभावना व्यक्त कर रहें हैं। अगले सात महीनों के लिए सुब्बाराव के लिए कार्य का प्रारूप तय […]
बजाज फिनसर्व और आलियांज ग्लोबल खोलेंगे एएमसी
बजाज समूह की वित्तीय सेवा प्रदान करने वाली कंपनी बजाज फिनसर्व भारत में संपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) स्थापित करने को लेकर म्युनिख स्थित आलियांज की संपत्ति प्रबंधन इकाई आलियांज ग्लोबल इन्वेस्टर के साथ बातचीत के अंतिम दौर में हैं। यह जानकारी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने दी। बजाज फिनसर्व की […]
एआरसी ने एनपीए की बिक्री को लेकर नए नियमों की मांग की
एसेट कंस्ट्रक्शन कंपनियों ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) को नॉन-परफॉर्मिंग एसेट की बिक्री के संबध में दिशा-निर्देश तय करने के लिए कहा है। एक आईबीए अधिकारी ने कहा कि एनपीए के वैल्युएशन और कीमतों को लेकर तय प्रक्रिया में निरंतरता का अभाव है, चाहे भुगतान नकद हो या सिक्योरिटी रिसिप्ट जारी करके या फिर दोनों […]
तकनीकी कुशलता और प्रतिस्पर्धी माहौल बैंक की प्राथमिकता में
आंध्रा बैंक के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. एस. रेड्डी ने अपनी ज्यादातर कामकाजी जिंदगी मुंबई में ही बिताई है। पहले वह बैंक ऑफ इंडिया में रहे और फिर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में कार्यकारी निदेशक के रुप में दो साल काम किया। रेड्डी ने अपनी योजनाओं का खुलासा अभिजीत लेले से किया।आपने ऐसे […]
4500-4600 के स्तर पर जा सकता है इंडेक्स
निफ्टी सितंबर अभी भी दस अंकों के प्रीमियम पर है। यह संकेत है खिलाड़ी लांग पोजिशन ले रहे हैं। सिंगापुर बाजार के ओटीसी कांउटर पर एसजीएक्स सीएनएकस निफ्टी सितंबर स्थानीय समयानुसार 6:30 पर 4475-4493 पर था। हम कल निफ्टी सितंबर फ्यूचर के 4475-4500 के करीब कारोबार के साथ गेप-अप ओपनिंग देख सकते हैं। निफ्टी का […]
फंड हाउसों की परिसंपत्तियां 2.8 फीसदी बढ़ी
फिक्स्ड मेच्योरिटी प्लान में हुए निवेश के चलते अगस्त महीनें में म्युचुअल फंड उद्योग का एवरेज एसेट अंडर मैनेजमेंट (एएयूएम) तेजी से बढ़ा जबकि पिछले दो महीनों के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तरलता की स्थिति को कठोर करने के कदमों के चलते यह एएयूम घटा था। एम्फी द्वारा जारी किए आंकड़े के मुताबिक जुलाई […]
स्टरलाइट 3.7 फीसदी गिरा, मारुति 2.9 फीसदी चढ़ा
बंबई शेयर बाजार(बीएसई) में मंगलवार को आई 550 अंकों की जोरदार रैली के बाद भी गुरुवार को बाजार नकारात्मक संकेंतों के साथ खुला और 154 अंक गिरकर 14,896 अंकों पर जा पहुंचा। बाजार की इस कमजोर शुरुआत का कारण वैश्विक बाजार से आए कमजोर संकेत थे। इसके बाद बैंकिंग और रियलिटी शेयरों की अगुवाई में […]
रियल एस्टेट पर मोटी तनख्वाह का जादू
कोई इंजीनियर से महाप्रबंधक (जीएम) बन रहा है तो कोई उपाध्यक्ष। किसी को ओमैक्स कंपनी ने बुलाया तो किसी को सेंचुरी-21 ने तो किसी को डीएलएफ ने। कोई दिल्ली मेट्रो में बड़े ओहदे पर जा रहा है तो कोई वॉल मार्ट जैसी एमनसी कंपनी में। और सब के सब मोटी तनख्वाह पर। यह सब हो […]
बिहार में पसरा, महामारी का खतरा
बाढ़ राहत शिविरों में अब स्थिति गंभीर होने लगी है। शहरी इलाकों में फौरी तौर पर चिकित्सक पहुंचने शुरू हो गए हैं। वहीं दूरदराज के इलाकों में बांध, स्कूलों, रेल लाइनों पर अपने संसाधनों और ग्रामीणों के सहयोग से खाना खाकर जीवन बिता रहे लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। मधेपुरा के […]
दिल्ली के सौ डॉक्टर जाएंगे बिहार
बिहार में बाढ़ का पानी कम होने लगा है और अब वहां विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने की आशंका तीव्र हो चली है। इसी आशंका के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम ने चिकित्सीय सुविधा से लैस 100 लोगों के एक दल को बिहार रवाना करने का फैसला किया है। इस दल में 30 डॉक्टर शामिल […]
