प्रतिबंध के आदेश से पॉलिबैग कारोबारी बेचैन
दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा प्लास्टिक पॉलिबैग पर प्रतिबंध के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश देने के एक दिन बाद राजधानी के प्लास्टिक उत्पादकों से जुड़े कारोबारियों में बेचैनी देखी गई। करीब 300 करोड़ रुपये के सालाना कारोबार करने और 2 लाख लोगों को रोजगार देने वाले दिल्ली के पॉलिबैग उद्योग के भविष्य पर अब सवालिया निशान […]
रंगराजन का इस्तीफा, सुरेश संभालेंगे कमान
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के अध्यक्ष सी. रंगराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाएगा और कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। रंगराजन के स्थान पर परिषद के सदस्य और जाने-माने अर्थशास्त्री सुरेश तेंदुलकर को ईएसी का अध्यक्ष बनाया जाएगा। […]
हैदराबाद मेट्रो : हींग लगे न फिटकरी, रंग चोखा ही चोखा
दिल्ली में 65 किलोमीटर मेट्रो लाइन बिछाने में केंद्र और राज्य सरकार को तकरीबन 10,500 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। इसके उलट हैदराबाद में 71 किमी मेट्रो रेल लाइन के लिए केंद्र और राज्य सरकार को एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। यही नहीं, परियोजना में निजी कंपनी समूहों को कुछ छूट देने के […]
स्टरलाइट-पोस्को को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी
उड़ीसा में विवादों में घिरी वेदांत समूह की कंपनी स्टरलाइट और कोरियाई कंपनी पोस्को को आज अदालत के कठघरे से राहत का पैगाम मिला। सर्वोच्च न्यायालय ने दोनों कंपनियों की विवादित परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी। लेकिन अदालत ने उन पर ऐसे ही रहम नहीं किया। दोनों कंपनियों को ताकीद किया गया कि उन्हें […]
खुले बाजार का रुख करती बीएसएनएल
दूरसंचार की दिग्गज भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भी आखिकार खुले बाजार के रास्ते पर कदम बढ़ा दिए। शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के लिए कंपनी गहमागहमी में जुटी है और इसके लिए उसने आरंभिक पब्लिक इश्यू आईपीओ की भी तैयारी कर ली है। आईपीओ के मसले पर भारत सरकार के इस मिनी रत्न […]
दूरसंचार कंपनियों को पेइचिंग ओलंपिक से मोटी कमाई की आस
पेइचिंग ओलंपिक- 2008 शुरू होने के साथ ही दूरंसंचार कंपनियों ने भी ग्राहकों को नए ऑफरों से लुभाने की कोशिश शुरू कर दी है। आरकॉम, बीपीएल मोबाइल और टाटा कम्युनिकेशंस ने इस प्रतियोगिता के दौरान संचार के बाजार में मौजूद संभावनाओं को भुनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। भारतीय दूरसंचार बाजार में ऐसा […]
जेएसडब्ल्यू एनर्जी भी करेगी बिजली वितरण का कारोबार
जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड (जेएसडब्ल्यूईएल) जल्द ही बिजली वितरण के क्षेत्र में भी आने वाली है। टाटा पावर और अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की तरह जेएसडब्ल्यू भी खुदरा और व्यवसायिक स्तर पर बिजली उत्पादन और वितरण करने की योजना बना रही है। कंपनी इसकी शुरुआत महाराष्ट्र में बिजली वितरण के […]
जैन टेलीकॉम भी आएगी भारत
कुवैत की मोबाइल दूरसंचार कंपनी जैन जो पश्चिम एशिया और अफ्रीका की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार ऑपरेटर है वह भारत की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने के लिए ताक लगाए हुए है। इसके लिए कंपनी कई भारतीय कंपनियों से बातचीत की शुरुआत कर चुकी है। निवेश के जरिये कंपनी चीन के बाद दुनिया […]
इस नवरात्र पर मिलेगा ‘फ्रूट दही’ के स्वाद का तोहफा
नवरात्र के व्रतों में अगर आप सादा या मीठा दही खा-खाकर उकता चुके हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस बार नवरात्र के दौरान आपको फलों के साथ दही खाने को मिल सकता है। दरअसल देश में पहली बार फलों के साथ जमाए गए दही को बाजार में उतारा जा रहा है।विलायती मशीन से […]
टीकेएम की कॉम्पैक्ट कार में आयातित इंजन
वैश्विक ऑटो क्षेत्र की टोयोटा मोटर कोर्पोरेशन की भारतीय सहायक कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (टीकेएम) अपनी जल्द ही लॉन्च होने वाली कॉम्पैक्ट कार के लिए इंजनों को शुरुआती दौर में उसके विदेशी संयंत्र से निर्यात कर सकती है, जब तक उत्पादन की मात्रा न नफा न नुकसान के स्तर तक नहीं पहुंच जाती। टीकेएम के […]
