भारती-मार्जिन पर दबाव
जून की तिमाही में भारती एयरटेल ने 41.5 फीसदी का कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन बरकरार रखा। 27,025 करोड़ की भारती ने नेटवर्क ऑपरेटिंग कॉस्ट में लगातार बढ़ रहे खर्चे को बिक्री, विज्ञापन और कर्मचारियों पर खर्चे को घटाकर संतुलित किया। इस वजह से कंपनी बेहतर ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी अर्जित कर सकी। लोअर टैरिफ, रोमिंग […]
बैंकिंग सेक्टर के लीडर भी हैं मुश्किल में
इस कारोबारी साल की पहली तिमाही में देश के दिग्गज बैंकों के लिए अच्छे नतीजे देना मुश्किल लग रहा है। सरकारी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा पिछली तिमाही में खासा नीचे आ सकता है। इन दोनों ही बैंकों के नतीजे […]
वित्त राज्य मंत्री ने भी कहा,घट सकता है लाभ
वित्त राज्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने आज कहा कि ऊंची ब्याज दरों की वजह से सार्वजनिक बैंकों के 30 जून को समाप्त होने वाली पहली तिमाही के प्रॉफिट ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। बंसल ने यह भी कहा कि पेंशन में विदेशी निवेश को अनुमति देने और प्राइवेट सेक्टर बैंक में विदेशी हिस्सेदारों […]
फिलहाल एक्सचेंज में लिस्टिंग का कोई इरादा नहीं
बीमा क्षेत्र में लगातार बढती प्रतिस्पर्धा के बीच भारत की पांच बड़ी प्राइवेट बीमा कंपनियों में शुमार मैक्स न्यू यॉर्क लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए नई बीमा और बचत योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस नई स्कीम का नाम मैक्स विजय है। इस बारे में उन्होंने जो […]
जुलाई की एक्सपायरी 4300 से नीचे संभव
पिछले कुछ महीनों का ट्रैक रिकार्ड बताता है कि किसी भी महीने में एक्सपायरी से पहले के शुक्रवार को मंदड़िए सबसे ज्यादा हरकत में रहते हैं। और ऐसा होने से यह भी साफ होता है कि एक्सपायरी के दिन सूचकांक पिछले महीने के स्तर से नीचे बंद होता है। फिलहाल तो सूचकांक अभी ही पिछले […]
बोनस में मिले शेयरों पर ज्यादा लाभांश, मताधिकार भी बढ़ेगा
देश की सबसे बड़ी लिस्टेड रिटेलर पेंटालून ने गुरुवार को अपने शेयरधारकों को हर दस शेयर पर एक बोनस शेयर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दिए जाने वाले ये नए शेयर बी क्लास शेयर कहलाएंगे और ये अलग तरह के यानी डिफरेंट वोटिंग और डिविडेंड राइट के साथ दिए जाएंगे। इन शेयरों […]
मुनाफावसूली का भारी दबाव बैंकेक्स 5.75 फीसदी गिरा
शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भारी बिकवाली की भेंट चढ़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की गिरावट और मुनाफावसूली से सेंसेक्स पांच सौ अंकों से भी ज्यादा कमजोर पड़ गया और वापस विश्वास मत से पहले की स्थिति में आ गया। सबसे ज्यादा चोट बैंकिंग, रियलिटी और तेल कंपनियों के शेयरों को लगी है जिनमें बिकवाली […]
मुकेश को 13 फीसदी ज्यादा माल
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का नतीजा जारी किया गया। कंपनी ने बताया कि उसे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त की समान तिमाही में 13 फीसदी ज्यादा मुनाफा हुआ है। कंपनी […]
मित्तल 45 फीसदी अधिक से निहाल
देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड की ओर से गुरुवार को 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का नतीजा जारी किया गया। वित्त वर्ष 2008-09 की पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 44.86 फीसदी का इजाफा हुआ। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 2,046.79 करोड़ […]
उल्टे पांव लौटा सेंसेक्स
महंगाई दर के स्थिर रहने और कच्चे तेल की नरमी के बावजूद पांच दिनों से चले आ रहे बढ़त को शेयर बाजार बरकरार नहीं रख सका। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 165.27 अंक लुढ़क कर 14,777.01 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार समाप्ति पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज […]
