बीमा कंपनियां सबसे बड़ी घरेलू संस्थागत निवेशक
बीमा कंपनियां अब दलाल स्ट्रीट में भी बड़ी खिलाडी बनकर उभरी है। अकेले भारतीय जीवन बीमा निगम ने ही वित्त्तीय वर्ष 2008-09 के दौरान 13,000 करोड़ रुपयों का निवेश किया । इसी समय के दौरान आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने 2,000 करोड़ रुपयों का निवेश किया। प्रतिभूति एवं विनियामक आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पहली तिमाही में […]
रिलायंस म्युचुअल फंड को 80 फीसदी की बढ़त की उम्मीद
शेयर बाजार में अनिश्चितता के बावजूद रिलायंस म्युचुअल फंड को अपने एसेट बेस में 80 प्रतिशत और साथ ही निवेशकों की संख्या में शत-प्रतिशत की बढ़ोतरी का भरोसा है। रिलायंस कैपिटल एसेट मैंनेजमेंट लिमिटेड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप सिक्का ने कहा कि पिछले दो वर्षों से हमारा कम्पाउंड एनुअल ग्रोथ रेट ( सीएजीआर) […]
निफ्टी अब 4000 से नीचे भी जा सकता है
निफ्टी ने सोमवार को एक बार फिर 4100 का रेसिस्टेंस स्तर छू लिया और ऊपर के स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते केवल 10 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ। निफ्टी जुलाई वायदा और बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के वायदा कारोबार में ताजा शार्ट पोजीशन बनी हैं जबकि रिलायंस इंड. नए राजनीतिक समीकरणों के कारण चढ़कर बंद […]
दो महीने की मंदी के बाद आखिर इक्विटी फंडों के दिन बहुरे
पिछले दो महीनों के खराब प्रदर्शन के बाद इक्विटी फंडों यानी शेयरों में निवेश पर आधारित फंडों में कुछ सुधार दिखने लगा है। पिछले हफ्ते कुछ आईटी सेक्टर की स्कीमों को छोड़ ज्यादातर इक्विटी फंडों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पिछले हफ्ते सबसे अच्छा प्रदर्शन ऑटोमोबाइल सेक्टर का रहा जिसके फंडों ने 4.06 फीसदी का […]
बिकवाली के दबाव में सबसे ज्यादा पिटे टेक्नोलॉजी सेक्टर के शेयर
शेयर बाजार सोमवार को भारी उतार चढ़ाव के बीच गिरावट लेकर बंद हुआ। बिकवाली का दबाव पूरे दिन ही बना रहा और आईटी, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टरों मे यह सबसे ज्यादा दिखा जबकि ऑटो और मेटल शेयरों में कुछ खरीदारी देखने को मिली। सुबह सेंसेक्स 110 अंकों की गिरावट लेकर 13,360 पर खुला था और […]
कपास की कीमतों में गिरावट शुरू
कपास पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद से गुजरात के बाजारों में कपास की कीमतें घटी हैं। इस साल कपास की कीमतें रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। गुजरात में बीटी कॉटन की किस्म संकर-6 की कीमतों में प्रति कैंडी 200 रुपये से 300 रुपये तक की कमी हुई है। गुजरात में […]
बांध पर एनजीओ के बीच खींचतान बढ़ी
उत्तराखंड में पर्यावरण कार्यकर्ता जी डी अग्रवाल के बाद अब स्वयं सेवी संगठनों (एनजीओ) ने जल विद्युत परियोजना के पक्ष और विपक्ष में कानूनी लड़ाई के लिए कमर कस ली है। इंडियन काउंसिल ऑफ एनवायरो-लीगल एक्शन ने नैनीताल स्थित उत्तराखंड उच्च न्यायालय उत्तरकाशी और गंगोत्री के बीच बन रहे बांध का निर्माण रोकने के लिए […]
धुनाई मिलों पर प्रवेश शुल्क की मार
मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में कपास धुनाई इकाइयों की बदहाली दूर होने की रही सही कसर भी दम तोडती हुई नजर आ रही है। राज्य सरकार ने हाल में इन इकाइयों को कपास के प्रवेश शुल्क पर दी जा रही छूट को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष […]
दादरी में अंसल की मेगा परियोजना
मंदी के इस दौर में जहां एक ओर रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियां निवेश करने से बच रही हैं, दूसरी ओर अंसल प्रॉपर्टीस ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (अंसल एपीआई) ग्रेटर नोएडा के निकट दादरी में ‘सभी को मकान’ की नीति के तहत 13000 करोड़ रुपये के निवेश वाली मेगापोलिस परियोजना ला रही है। यह परियोजना शुरुआत में […]
कोलकाता बनाएगा कचरे से बिजली
प्रदूषण संबंधी चिंताओं को दूर करने और ठोस कूड़े-कचरों का निपटान करने के लिए कोलकाता नगर निगम (केएमसी) और पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डब्लूबीपीसीबी) एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रहे हैं। ये दोनों निकाय ठोस कचरे से बिजली उत्पादन की योजना पर काम कर रहे हैं। कोलकाता की विभिन्न […]
