सिंटेल का राजस्व बढ़ा
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और नॉलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग क्षेत्र की वैश्विक कंपनी सिंटेल इंक को चालू कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही में 29 फीसद अधिक राजस्व मिला है। पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को 345.7 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था, जो जून 2008 में खत्म तिमाही में बढ़कर 444.6 करोड़ रुपये हो गया। […]
आईसीआईसीआई बैंक: बेहतर की उम्मीद
आईसीआईसीआई के साथ विलय के बाद पहली बार है जब किसी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक के मुनाफे में कमी आई है। बैंक की संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) चंदा कोचर ने बिजनेस स्टैंडर्ड को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि बाजार की हालत खराब होने की वजह से पिछली तिमाही उनके लिए […]
रेनो के साथ बिक्री समझौते पर पुनर्विचार कर सकती है महिन्द्रा
यूटिलिटी वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा (एमऐंडएम) ने रेनो के वाहनों की बिक्री के समझौते की शर्त को लेकर पुनर्विचार करने के लिए फ्रांस की इस कार निर्माता कंपनी से बातचीत शुरू कर दी है। इन वाहनों का निर्माण इसके वितरण नेटवर्क के जरिये चेन्नई में किया जाएगा। पिछले साल रेनो और निसान के […]
कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनियां आजमा रही हैं ‘फील गुड’ के हथियार
कर्मचारी अगर खुश हैं, तो कारोबार या मुनाफा न बढ़े ऐसा हो ही नहीं सकता। इसे भारतीय कॉर्पोरेट जगत भी बखूबी समझ गया है, इसलिए वह अपने कर्मचारियों के साथ बेहतर संपर्क बनाने और उन्हें खुश करने के लिए फील गुड हथियार आजमा रहा है। कंपनियों के मुताबिक कर्मचारी यदि पूरी तरह संतुष्ट होता है, […]
…अब आया ई कार्ड का नया अवतार
किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी के कर्मचारी को अगर किसी सुबह अपने सीईओ के दस्तखत वाला ग्रीटिंग कार्ड मिले, तो काम करने का उसका उत्साह दूना होना लाजिमी है। तमाम झंझटों की वजह से पेपर कार्ड भेजना आसान नहीं होता, इसलिए कॉर्पोरेट जगत में ई कार्ड जोरों पर हैं। लेकिन एक नए पोर्टल पैपम.इन ने पेपर कार्ड […]
‘नहीं है उर्वरकों की किल्लत’
उर्वरक सब्सिडी के बढ़ते बोझ और उर्वरक की किल्लत जैसी समस्याओं से केंद्र की संप्रग सरकार लंबे समय से जूझ रही है। इस मुद्दे पर बिजनेस स्टैंडर्ड ने उर्वरक विभाग में दो साल तक सचिव रहे जे. एस. शर्मा से लंबी बातचीत की। सोमवार से दूरसंचार विवाद निपटान और अपील न्यायाधिकरण (टीडीसेट) में बतौर सदस्य […]
आलू किसानों व निर्यातकों को यूपी सरकार का तोहफा
बाजार में आलू की दुर्गति देख उत्तर प्रदेश की सरकार अब जाकर सचेत हुई है। सरकार ने आलू का निर्यात करने वालों और उसका भंडारण राज्य से बाहर करने वालों को राहत देने का फैसला किया है। प्रदेश की सीमा से 500 किलोमीटर दूर जाकर आलू बेचने वालों को अब 25 रुपये की परिवहन सब्सिडी […]
सोने में अभी और हो सकती है फिसलन
सोने में गिरावट का दौर इस हफ्ते भी बरकरार रहने की उम्मीद है। कच्चे तेल की कीमतों के गिरने से महंगाई से निपटने के लिए किए जाने वाले निवेश हेतु सोने की मांग में कमी आयी है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी मांग में और कमी आएगी। लिहाजा इस हफ्ते सोने की कीमत […]
दिल्ली के खिलाफ पर्वतीय राज्यों के फल और सब्जी उत्पादक लामबंद
फल और सब्जी उत्पादकों से की जा रही कमीशन वसूली के खिलाफ पर्वतीय राज्यों ने लामबंद हो दिल्ली सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। इन प्रदेशों ने कमीशन वसूली को गैरवाजिब बताया है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मंत्रियों ने दिल्ली सरकार को चेतावनी दी है और कहा है कि वसूली के […]
उपायुक्त (अपील) को मिली हुई रिमांड शक्ति है एक बड़ी समस्या
उपायुक्त (अपील) या ट्रिब्यूनल या न्यायालय के पास जो रिमांड का अधिकार होता है, उसका इस्तेमाल कर वह उस निचली अथॉरिटी को किसी मामले को फिर से भेज सकता है, जिस पर उस निचली अथॉरिटी ने फैसला सुना दिया हो। इस तरह की स्थिति इसलिए बनती है, क्योंकि उपायुक्त या ट्रिब्यूनल या न्यायालय ऐसा महसूस […]
