खुद अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहा है मीडिया
वर्ष 1980 से लेकर 1997 के बीच मैं पत्रकार था। शौकिया नहीं बल्कि, यही मेरा पेशा हुआ करता था। उसके बाद मैंने इस अखबार के लिए कॉलम लिखना शुरू कर दिया और आज तक लिखता आ रहा हूं। इसके लिए मुझे हर दिन करीब तीन घंटे समय देना पड़ता है और अपने बाकी समय में […]
ऊंची दरों का पड़ेगा बुरा असर
भारतीय बैंक अब अपने आपको आर्थिक मंदी के लिए तैयार कर रहे हैं। एक वरिष्ठ बैंकर ने बताया कि बैंक कर्ज को लेकर लोगों में कम होती दिलचस्पी और डिफाल्टरों की संख्या बढ़ने की आशंका के बीच अपने विकास लक्ष्य की पुनर्समीक्षा करने पर विचार कर रही है। मालूम हो कि भारत में महंगाई पिछले […]
टाटा स्टील-चक्के पर सवार
अब जबकि स्टील की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं तो इसमें हमें शंका नहीं होनी चाहिए कि 131,535.8 करोड़ की टाटा स्टील ने मार्च 2008 की मार्च तिमाही में बेहतर वापसी अर्जित की है। विशेषकर कंपनी ने भारी मात्रा में उच्च मूल्य के उत्पादों की बिक्री ऑटोमोटिव और कंस्ट्रक्सन कंपनियों को की है। कंपनी के […]
और बढ़ सकती हैं ब्याज दरें: एचबीसी
एचएसबीसी बैंक ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 2008 के अंत तक मुद्रास्फीति से निपटने के लिए अपनी प्रमुख कर्ज की दरों और सीआआर में एक-एक फीसदी का और इजाफा कर सकता है। मुद्रास्फीति की दर 11.42 फीसदी के 13 सालों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। एचएसबीसी के अर्थशास्त्री राबर्ट प्रियोर […]
पांच साल में हर भारतीय जुड़ जाएगा बैंकिंग तंत्र से : चिदंबरम
वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि सरकार अगले पांच साल में वित्तीय समावेशीकरण का लक्ष्य हासिल कर लेगी। चिदंबरम ने बैंकों से ग्रामीण इलाकों पर प्रमुखता से ध्यान केन्द्रित करने को भी कहा। वित्त मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘हम अगले पांच साल में वित्तीय समावेशीकरण का सपना साकार कर लेंगे। […]
संदिग्ध सौदों की पहचान में मदद करें क्षेत्रीय बैंक व सहकारी बैंक-आरबीआई
काले धन को सफेद बनाने के काराबोर पर लगाम कसने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सहकारी और क्षेत्रीण ग्रामीण बैंकों से अपना रिपोर्टिंग मैकेनिज्म दुरुस्त करने को कहा है ताकि इस तरह के संदिग्ध लेन-देन को पकड़ा जा सके। इसकी शुरुआत में ये बैंक प्रत्येक ग्राहक का जोखिम के आधार पर प्रोफाइल तैयार […]
सीएमसीएल ने आईपीओ टाला
सीमेंट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड (सीएमसीएल) ने अपनी आईपीओ की योजना को बाजार की खराब स्थिति को देखते हुए टाल दिया है। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 200-250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। कंपनी के प्रबंध निदेशक सान भाजकां ने बताया कि आईपीओ की योजना रद्द कर दी गई है। सीएमसीएल के 1,100 […]
बीमा के नए क्षेत्रों में संभावनाएं तलाश रही हैं बीमा कंपनियां
क्लेम के कारोबार में भारतीय कंपनियों और विदेशी बीमा कंपनियों की भीड़ लग जाने से भारतीय कंपनियां, जो अब तक लाइफ और नॉन लाइफ की श्रेणी में इन कंपनियों को सेवाएं दे रहीं थी, अब नए क्षेत्रों में ग्रोथ की रणनीति बना रही है। अब एक ग्रुप की कंपनियों में बीमा सेवा कारोबार भी एक […]
रेलिगेयर जीवन बीमा क्षेत्र में उतरने की तैयारी में
मालविंदर सिंह द्वारा प्रोमोटेड रेलिगेयर इंटरप्राइजेज (आरईएल) ने अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसिप्ट सहित अन्य साधनों के जरिए कुल 1,075 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। पूंजी जुटाने के लिए इस्तेमाल होने वाले इन साधनों में विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड, ग्लोबल डिपॉजटरी रिसिप्ट भी शामिल हैं। इस बाबत आरईएल के प्रवक्ता का कहना है कि जुटाई […]
निफ्टी का4100 पर रहना मुश्किल, अगले हफ्ते भी गिरावट की आशंका
जुलाई फ्यूचर्स सौदों में बढ़ते डिस्काउंट और 70 फीसदी स्टॉक का डिस्काउंट पर कारोबार होने से सोमवार को सूचकांक की कमजोर शुरुआत हुई। तकनीकी रुप से किसी भी सपोर्ट के लिए निफ्टी को 4,100 अंकों के ऊपर रहना है। हालांकि निफ्टी जुलाई फ्यूचर्स स्पॉट निफ्टी के 4137 अंकों के स्तर की तुलना में 4075 अंकों […]
