भारतीय आसमान के लिए तैयार हैं बोइंग के हवाई जहाज
भले ही भारत-अमेरिका परमाणु सौदा अधर में लटका हुआ है, लेकिन यह बोइंग जैसी अमेरिकी कंपनियों के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश के आड़े नहीं आ रहा है। बोइंग इंडिया के अध्यक्ष इयान थॉमस कहते हैं, ‘भारत-अमेरिका संबंध मजबूत है और यह तेजी से बढ़ रहे हैं। यह परमाणु सौदे […]
एमवे करेगी उत्पाद पोर्टफोलियो में विस्तार
दैनिक उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) क्षेत्र की कंपनी एमवे कॉर्पोरेशन की भारतीय इकाई एमवे इंडिया अगले एक साल में भारत में नई श्रेणियों में उत्पाद पेश करने के साथ ही अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही कंपनी की योजना ई-कामर्स के क्षेत्र में भी प्रवेश करने की योजना […]
परदेस में बिखरी देसी गहनों की चमक
विदेश में भारतीय गहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि मई, 2008 में देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात 36 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 1.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल मई में देश से 1.3 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद […]
आइडिया कार्बन और एमसीएक्स में नीतिगत करार
आइडिया कार्बन ने आज यहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स) के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत एमसीएक्स ने आइडिया कार्बन को मौसम में बदलाव के संदर्भ में नीतियों और कार्बन मार्केट में उपलब्ध व्यापारिक अवसरों के बारे में नीतिगत सलाह देने के लिए नियुक्त किया है। एमसीएक्स के प्रबंध […]
समय पूर्व मानसून से किसानों के चेहरे पर फैली मुस्कान
समय से पहले उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन से धान उगाने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कृषि वैज्ञानिक जहां किसानों को समय रहते धान की बुआई की सलाह दे रहे हैं, वहीं मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बीते सालों की तरह इस बार भी मानसून सामान्य से बेहतर ही रहेगा। सामान्यत: […]
कच्चे तेल की तेज धार से बढ़ा वायदा कारोबार
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि के बावजूद लाइट क्रूड ऑयल के वायदा सौदे की मात्रा में जबरदस्त वृद्धि हुई है। नैशनल कमोडिटी ऐंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) के कारोबारी आकार में बढ़ोतरी का आलम यह है कि जनवरी 2008 में इस एक्सचेंज में जहां 5,50,600 बैरल कच्चे तेल का कारोबार हुआ था, वहीं मई […]
सऊदी अरब की ‘खबर’ से कच्चे तेल में नरमी
कीमत के मामले में कच्चे तेल द्वारा बनाए गए रेकॉर्ड से दुनिया की आर्थिक तरक्की मंद पड़ने की आशंका उस वक्त थोड़ी कम हो गयी जब ओपेक के हवाले से यह खबर आयी कि दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा निर्यातक सऊदी अरब कच्चे तेल के अपने उत्पादन में वृद्धि कर सकता है। इस […]
मेंथा से माल बना रहे हैं कारोबारी
पिछले चार हफ्तों से मेंथा तेल में आई तेजी सोमवार को भी बरकरार रही। निर्यात की बढ़ती मांग की वजह से सोमवार को भी मेंथा तेल की कीमतों में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमी की वजह से भी निर्यात मांग में इजाफा हुआ है जिसकी वजह […]
जरूरत है हिंद कॉपर वेंचर्स को सरकारी मदद की
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के परिणामों पर सर्वसम्मति है कि तांबे का वैश्विक इस्तेमाल 3.1 प्रतिशत की वर्षिक दर से बढ़ते हुए साल 2020 तक 270 लाख टन हो जाएगा। लेकिन तांबे की मांग में वृध्दि, अन्य आधारभूत धातुओं की तरह, मुख्यत: चीन और भारत जैसे देशों के कारण होगी। विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों में […]
कॉफी उत्पादन में 12 फीसदी की वृद्धि संभव
वित्तीय वर्ष 2008-09 के दौरान देश में कॉफी का उत्पादन पिछले साल के 2.62 लाख टन से बढ़कर 2.93 लाख टन हो जाने का अनुमान है। फूल लगने के बाद जारी होने वाले 2008-09 सीजन के पूर्वानुमान में द इंडिया कॉफी बोर्ड ने कहा है कि मानसून बाद के पूर्वानुमान की तुलना में कॉफी का […]
