बाजार ने फिर की बेवफाई
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने, राजनीतिक गलियारों में मचे घमासान के बीच भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को दिनभर उठा-पटक का दौर जारी रहा। बुधवार को ऊंची छलांग लगाकर बंद होने वाला सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों ही गुरुवार को हांफते नजर आए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 700-350 अंकों […]
पुर्जा-पुर्जा हुए कल-पुर्जे
स्टील व लोहे की गरमी से देसी ऑटोमोबाइल पाट्र्स का निर्यात पिछले छह महीनों में 90 फीसदी तक पिघल गया है। आने वाले समय में निर्यात बाजार में किसी सुधार की गुंजाइश भी नजर नहीं आ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के साथ बड़ी कंपनियों से मिलने वाली कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण देसी […]
घरेलू ऐशो-आराम पर भी लगेगा ग्रहण
लगातार बढ़ती महंगाई से कई मोर्चों पर जूझ रहे आम आदमी के बजट में अब फ्रिज, एयर कंडीशनर (एसी) और टीवी भी सेंध लगाने जा रहे हैं। कंज्यूमर डयूरेबल उपकरण बनाने वाली ज्यादातर बड़ी कंपनियां अगले कुछ हफ्तों में इन उत्पादों की कीमतों में इजाफा करने जा रही हैं। एलजी, गोदरेज और वीडियोकॉन जैसी कंपनियों […]
सरकारी रहमत के बिना ही कारोबारी करने चले कायापलट
जर्जर-पुरानी इमारतों की जगह आलीशान बिल्डिंग, टपकती छत वाले फ्लैट के बदले चमचमाता फ्लैट और कंपनी के कुछ शेयर बॉन्ड भी। यह कोई कोरी कल्पना नहीं, बल्कि मध्य मुंबई के सबसे पुराने कारोबारियों का गढ़ समझे जाने वाले मुंबई-सी वार्ड के बाशिंदों को यह सब कुछ हकीकत में मिलने वाला है। दिलचस्प यह कि इस […]
हड़ताल और बंद से पड़ी दोहरी मार
ट्रांसपोर्टरों की देशव्यापी हड़ताल का असर गहरा होता जा रहा है। गुरुवार को भी ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस की हड़ताल जारी रही। देर शाम तक ट्रांसपोर्टरों और सरकार के बीच मांगों को लेकर बातचीत जारी रही। सूत्रों के मुताबिक, सरकार टोल टैक्स और डीजल पर लगने वाले शुल्क में कमी पर विचार के लिए एक […]
…मगर पिघले स्टील निर्माता
कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी के बावजूद स्टील कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करने के फैसले को जुलाई से आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। वहीं द्वितीयक उत्पादकों ने कहा है कि स्टील टयूब और पाइप, जिसकी कीमत जून में 10 फीसदी बढ़ाई गई थी, उसे वापस करने पर […]
इसी हफ्ते मिलेगी आरकॉम-एमटीएन की लाइन!
भारतीय अरबपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस और दक्षिण अफ्रीका की टेलीकॉम कंपनी एमटीएन के बीच गठबंधन इसी हफ्ते हो सकता है। खबरों के मुताबिक दोनों कंपनियां इस रविवार तक सौदे का ऐलान कर सकती हैं। न्यूयॉर्क में वॉल स्ट्रीट जरनल के ऑनलाइन संस्करण की रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े दो लोगों के […]
बल्लारपुर विस्तार के लिए करेगी 40 अरब रुपये का निवेश
देश की पेपर निर्माता कंपनी बल्लारपुर इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग 40 अरब रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। इस रकम का इस्तेमाल कंपनी देश-विदेश में कंपनियों के अधिग्रहण के लिए करेगी। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी बी हरिहरन ने बताया कि कंपनी की योजना अगले पांच साल में […]
एचपी की नजर छोटे कारोबारियों पर
सूचना प्रौद्योगिकी आईटी से जुड़े उत्पाद और हार्डवेयर, सॉल्यूशंस आदि बनाने वाली प्रमुख कंपनी ह्यूले पैकार्ड (एचपी) इंडिया लिमिटेड को छोटे कारोबारियों में बाजार की बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं। इसीलिए कंपनी ने मझोले कारोबारियों के साथ-साथ अब बेहद छोटे कारोबारियों पर भी निशाना साध लिया है। एचपी ने छोटे शहरों और कस्बों के […]
तेल बढ़े तो बढ़े पर हवा में मुनाफा
भारत में केपीएमजी ने अपने विमानन क्षेत्र के विश्लेषणों में बताया है कि तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद भारत की एयरलाइंस नुकसान से न सिर्फ उबर सकती है, बल्कि वे मुनाफा भी कमा सकती हैं। अगर एयरलाइंस अपनी कार्यकुशलता और प्रक्रियाओं में सुधार लाएं और कम खर्च वाले कारोबारी ढांचे को अपनाएं और कम […]
