माउस के क्लिक पर आपकी आय का ब्योरा
आयकर विभाग को अब किसी कंपनी या व्यक्ति के द्वारा आय कर के भुगतान की पूरी जानकारी पाने के लिए मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। माउस के एक क्लिक भर से अब आयकर विभाग कर दाता की पूरी जानकारी, क्षेत्रवार ब्योरा और सभी संबंधित जानकारी ले लेगा। विभाग 500 करोड़ रुपये की लागत से […]
वित्तीय क्षेत्र छोटे शहरों में रोजगार के मामले में अव्वल
टियर 2 और टियर 3 श्रेणी के शहरों में नौकरी प्रदान करने के मामले में वित्तीय सेवा क्षेत्र अव्वल साबित हुआ है। एसोचैम के एक ताजा अध्ययन से पता चला है कि अपेक्षाकृत इन सस्ते शहरों में रोजगार प्रदान करने के मामले में इस क्षेत्र ने सूचना प्रैद्योगिकी क्षेत्र को भी पीछे छोड़ दिया है।इस […]
दिल्ली में रेडियो कैब का किराया नहीं बढ़ेगा
दिल्ली में चलने वाली रेडियो टैक्सी का किराया तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद प्रति किलोमीटर 15 रुपये ही रहेगा। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में इजीकैब्स की सुविधा देने वाली कारजोनरेंट के प्रंबध निदेशक राजीव के विज ने कहा कि सरकार द्वारा तेल की कीमतें बढ़ाने के बावजूद हम किराये में बढ़ोतरी नहीं […]
गुजरात में होगी रेन वाटर हार्वेस्टिंग
औद्योगिक क्षेत्र के बुनियादी ढ़ाचा क्षेत्र में निवेश की वर्षा करते हुए अब गुजरात सरकार पिछड़े इलाकों के विकास पर ध्यान केंद्रीत कर रही है। सरकार औद्योगिक इकाइयों को अपने प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग के लिए कई सहूलियतों को प्रदान कर रही है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ने इन इकाइयों में रेन […]
बंगाल में निवेश योजना बना रही है आईएफसी
इंटरनैशनल फाइनैंस कार्पोरेशन (आईएफसी) पश्चिम बंगाल में कृषि संबंधी कारोबार, वित्तीय बाजार और बुनियादी सुविधाओं जैसे क्षेत्रो में सीधे तौर पर निवेश करने की योजना बना रही है। राज्य में संभावित उद्यम की तलाश में आईएफसी राज्य सरकार सहित विभिन्न निजी कंपनियों से बातचीत कर रही है। भारत में आईएफसी एडवाइजरी सर्विस के महाप्रबंधक अनिल […]
बाजार के हिचकोलों से डोले दिल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट और भारी बिकवाली से बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार हिचकोले खाता नजर आया। कारोबार के अंतिम दिन, यानी शुक्रवार को डाऊ जोंस इंडेक्स में 400 अंकों की गिरावट आई। इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा और यह गिरावट के साथ बंद हुआ। पूरे सप्ताह की बात करें, तो बीएसई […]
लाभांश की डगर में भी हुई बड़ी मुश्किल
मंदी की मार भारतीय कंपनियों पर भी पड़ी। यही वजह है कि 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में भारतीय कंपनियों का मुनाफा पहले से घटा है। जिससे शेयरधारकों को पिछले पांच वर्षों के मुकाबले सबसे कम लाभांश देने की घोषणा की गई है। कम लाभांश देने वाली कंपनियों में इंडियन ऑयल और सरकारी स्वामित्व […]
बजाज में 200 परिवार बंधक
यूपी में गन्ना किसानों के बकाया राशि के भुगतान में की जा रही देरी से आहत किसानों ने किनौनी स्थित बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड शुगर मिल पर धावा बोल कंपनी पर ताला जड़ दिया। इसकी वजह से कंपनी के करीब 30-35 कर्मचारियों सहित करीब 200 परिवार 1 जून से मिल परिसर में ही कैद हैं। सैकड़ों […]
कीमतें बढ़ने का गम नहीं, इसका रोना है…बहुत देर में ये काम किया!
भारत में राजनीतिक मंच पर हमेशा से ऐसा ही नाटक होता रहा है। हालांकि इस बार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर खुद प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक तौर पर जनता के सामने आकर अपनी मजबूरियों की दुहाई दी। मगर बाद का किस्सा कमोबेश परपंरागत ही रहा। विपक्षी दलों ने ही नहीं, खुद […]
विटामिन पर भिड़े ‘पहलवान’
मल्टीविटामिन कैप्सूल बीकॉप्लेक्स के फॉर्मूला को लेकर इन दिनों कानूनी लड़ाई चल रही है। दरअसल, देहरादून स्थित कंपनी राइडबर्ग फर्मास्यूटिकल्स लिमिटेड पर बीकासूल बनाने वाली कंपनी फाइजर ने डिजाइन और फॉर्मूला की नकल करने के आरोप में राइडबर्ग के खिलाफ देहरादून पुलिस स्टेशन में मुकदमा दायर किया है। उधर, राइडबर्ग के प्रबंध निदेशक अशोक मोंगा […]
