अर्थशास्त्र के डॉक्टर भी कर रहे ‘शर्तिया इलाज’
हमारी तरह आपने भी ऐसे नीम-हकीमों के तमाम विज्ञापन देखे होंगे, जिसमें मिर्गी या लकवा जैसे असाध्य रोगों को भी बस एक ही चमत्कारिक खुराक में ठीक करने का दावा किया जाता है। अब यह खुराक लेकर इन मरीजों का क्या हश्र होता है, यह तो वे ही जानते होंगे। मगर हैरत तो तब होती […]
महंगा मोबाइल, तो टेंशन कायको लेने का
सितंबर में भारत में आईफोन के पदार्पण और जनवरी में थ्रीजी सेवाओं की शुरुआत के साथ महंगे मोबाइल फोन का दौर एक बार फिर से शुरू होने की उम्मीद है। मगर आपमें से कई लोग ऐसे भी होंगे, जो महंगे मोबाइल की हसरत रखते हुए भी खरीदने से परहेज करते हैं। इसकी वजह यह है […]
उत्खनन में हमारे काम से भारत बने सिरमौर
बाल्को और हिंदुस्तान जिंक में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के बाद वेदान्त समूह ने हाल ही में अमेरिकी कंपनी असार्को का अधिग्रहण किया है। असार्को के अधिग्रहण के बाद वेदान्त समूह के कार्यकारी निदेशक अनिल अग्रवाल ने इस अधिग्रहण के बारे में और कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की हमारे संवाददाता रंजू […]
तेल की तलाश में जुटी एस्सार ऑयल
कच्चे तेल की उठापटक और दुनिया भर में ऊर्जा की बढ़ती जरूरत को देखकर देश की तमाम रिफाइनिंग कंपनियां विस्तार की लंबी चौड़ी योजनाएं बना रही हैं। इनमें अधिग्रहण भी शामिल है और नए ब्लॉक तलाशकर उनसे तेल का उत्पादन शुरू करना भी कंपनियों के एजेंडा में है। रुइया घराने की कंपनी एस्सार ऑयल भी […]
अजंता के आईपीओ पर फैसला सुरक्षित
कारोबारी जगत के लिए काफी महत्वपूर्ण एक मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऑरपेट और ओरेवा घड़ियां बनाने वाली कंपनी अजंता मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। अजंता ने याचिका में एकल पीठ के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उसे प्रस्तावित सार्वजनिक पेशकश के मामले में आगे बढ़ने से रोक […]
एयर इंडिया ने बढ़ा दिया किराया
विमान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी होने का बाद सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने किराए में 300 रुपये से लेकर 550 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। कंपनी की नई किराया दर मंगलवार से लागू हो जाएंगी। एयर इंडिया ने यह फैसला आज विमान ईंधन की कीमत में 18 […]
कारोबार बढ़ाने के लिए सैमसंग कुछ भी करने को तैयार
देश के मोबाइल बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सैमसंग टेलीकम्युनिकेशंस मोबाइल फोन की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी वैकल्पिक अवसरों की भी संभावनाएं तलाश रही है। इसके लिए कंपनी ने चार सदस्यों की टीम बनाई है,जो संस्थागत कारोबार विकसित करेंगे। कंपनी इन वैकल्पिक अवसरों के जरिये बिक्री बढ़ाने के लिए और भी […]
सोने के रंग ‘बदरंग’ होने के हैं पूरे आसार
पिछले हफ्ते की बुनियादी स्थितियों के बने रहने से सोने की कीमत में आ रही कमी इस हफ्ते भी जारी रहने का अनुमान है। इससे इस कीमती धातु का महंगाई के नुकसान से बचाने वाली स्थिति कमजोर होती जा रही है। जानकारों के मुताबिक, सोने में गिरावट मुख्यत: तीन कारणों से आ रही है। इनमें […]
हाल-ए-कमोडिटी बाजार
ग्वार में तेजी की उम्मीद पिछले हफ्ते केरल में मानसून के आने की खबर के बीच ग्वार की कीमत में तेजी आने की उम्मीद जतायी जा रही है। जबकि पिछले हफ्ते तो ठीक अगले महीने के वायदा सौदे के लिए ग्वार की कीमत में कमी का रुख था। कमोडिटी विश्लेषकों के अनुसार, इसकी कीमत बहुत […]
मलयेशिया की कंपनी ने कराया भारतीय चावल का पंजीकरण
मलयेशिया ने दक्षिण भारत में उगाए जाने वाले लोकप्रिय गैर बासमती चावल पोन्नी का ट्रेडमार्क अधिकार एक स्थानीय कंपनी को प्रदान किया है। इस तरह एक बार फिर 1997 में अमेरिका द्वारा राइस टेक को बासमती का पेटेंट जारी करने जैसा मामला सामने आया है। एक कंपनी स्यारिकात फैजा ने मलयेशियाई ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत […]
