स्वचालित ड्रोन हमलों से उपजते मुश्किल सवाल
लीथल ऑटोनॉमस वीपंस सिस्टम्स (एलएडब्ल्यूएस या लॉज) पूरी तरह मशीन आधारित और सिस्टम नियंत्रित हथियार प्रणाली है जो चेहरे की पहचान और कृत्रिम मेधा पर आधारित होती है। ऐसे ड्रोन केवल लक्ष्य के बारे में अनुमानित जानकारी के आधार पर काम करते हैं और उनके हमले में कोई मानव हस्तक्षेप नहीं होता। इस विषय में […]
युद्ध की रणनीतियां फिर से लिखे जाने की जरूरत
रूस-यूक्रेन युद्ध सातवें महीने में प्रवेश कर गया है और इस युद्ध में कई विशेषज्ञों के पूर्वानुमान का गलत निकलना आंखें खोल देने वाला है। रूस ने फरवरी में यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी, उस समय कई विशेषज्ञों ने अनुमान जताया था कि रूस की सेना कुछ हफ्तों में आसानी से युद्ध […]
बाजार ने की जोरदार वापसी
भारत सहित दुनिया भर के बाजारों में एक दिन पहले तेज गिरावट आई थी मगर आज वैश्विक बाजारों में स्थिरता आने से देसी बाजार ने जोरदार वापसी की। भारत में वृद्धि की संभावना बेहतर रहने की उम्मीद से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जमकर लिवाली की, जिससे बाजार चढ़ गया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) […]
जुलाई में हुआ क्रेडिट कार्ड से सबसे ज्यादा खर्च
जुलाई में क्रेडिट कार्ड से 1.16 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो किसी भी महीने में अब तक का सबसे बड़ा खर्च है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से पता चलता है कि जून की तुलना में इसमें 6.6 फीसदी और पिछले साल जुलाई के मुकाबले 54 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। […]
100 रुपये से महंगी दवाओं पर तय होगा वाजिब व्यापार मार्जिन!
सरकार काफी ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर कारोबारी मार्जिन वाजिब रखने की दिशा में काम कर रही है ताकि इनकी कीमतें घटाई जा सकें। इस बारे में जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि 100 रुपये या उससे महंगी दवाओं के लिए भी ऐसा ही किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है […]
आरकैप के लिए चार बोलियां
रिलायंस कैपिटल की परिसंपत्तियों के लिए कमजोर प्रतिक्रिया देखने को मिली है और इंडसइंड, टॉरंट, ओकट्री कैपिटल मैनेजमेंट और बी-राइट रियल एस्टेट ने पूरी कंपनी के तौर पर रिलायंस कैपिटल के लिए वित्तीय बोली लगाई है। सभी बोली 4,000 करोड़ रुपये के दायरे में है, जो बताता है कि अगर लेनदारों की समिति इसे मंजूर […]
विमान ईंधन के संशोधित मूल्य निर्धारण से विमान कंपनियों को होगा फायदा
विमान टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के लिए नई मूल्य निर्धारण प्रणाली अगले दो महीनों के भीतर लागू होने के आसार हैं, जिससे घरेलू जेट ईंधन के दामों में कम से कम 15 प्रतिशत तक की कमी आएगी। उद्योग के अधिकारियों ने यह संभावना जताई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के […]
5जी से 10 करोड़ घरों को जोड़ेगी जियो
5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) की पेशकश के जरिये करीब 10 करोड़ परिवारों तक पहुंच बनाने की रिलायंस जियो योजना उसे इस क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बना सकती है। लेकिन इससे परिवारों के लिए उसकी फाइबर-टु-द होम (एफटीटीएच) ब्रॉडबैंड पेशकश की पिछली रणनीति से काफी बदलाव भी आ […]
अडाणी ट्रांसमिशन बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में, एलआईसी सूची से बाहर
अडाणी ट्रांसमिशन बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) इस सूची से बाहर हो गई है। अडाणी ट्रांसमिशन 4.43 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में नौवें स्थान […]
मुंबई में मकानों की बिक्री दस साल में सबसे ज्यादा
अगस्त में बारिश के बावजूद मुंबई में घर खरीदारों की कमी नहीं रही। मुंबई नगरपालिका क्षेत्र में संपत्तियों (प्रॉपर्टी) का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) अगस्त, 2022 में सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 8,100 इकाइयों से अधिक रहा। अगस्त महीने में होने वाले पंजीकरण का यह आंकड़ा 10 साल में सबसे अधिक है। हालांकि जुलाई की तुलना […]
