8.2 लाख टन अतिरिक्त चीनी निर्यात के लिए सरकार ने जारी किया आदेश
सरकार ने एक अगस्त से 8.2 लाख टन अतिरिक्त चीनी का निर्यात आदेश जारी किया है। शेष 2.2 लाख टन चीनी के निर्यात के लिए आदेश इस सप्ताह के अंत तक जारी किया जाएगा। खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। सरकार ने चीनी की स्थानीय उपलब्धता बढ़ाने और ऊंची कीमतों […]
सिंगापुर की तर्ज पर लखनऊ में बनेगी देश की पहली नाईट सफारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिंगापुर की तर्ज पर देश की पहली नाईट सफारी बनेगी। लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र को विश्व स्तरीय नाईट सफारी और जैव विविधता पार्क के तौर पर विकसित किया जाएगा। यहां कुकरैल नदी को चैनलाइज कर आकर्षक रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अधयक्षता में हुई […]
चालू वित्त वर्ष की दूसरी, तीसरी तिमाही में सोने के आभूषणों की मांग घटेगी: रिपोर्ट
भारत में सोने के आभूषणों की मांग चालू वित्त वर्ष की दूसरी और तीसरी तिमाही में घटने की संभावना है। इसकी मुख्य वजह आयात शुल्क में वृद्धि, कीमतों में अस्थिरता तथा मुद्रास्फीतिक दबाव है। इक्रा की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। वहीं चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मांग में सालाना […]
योगी कैबिनेट की बैठक में डिफेंस एवं एयरोस्पेस प्रोत्साहन नीति में संशोधन को मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में बन रहे रक्षा गलियारे में निवेश आकर्षित करने के लिए रक्षा व एयरोस्पेस इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति में संशोधन किया है। प्रदेश सरकार ने गलियारे में डिफेंस टेस्टिंग सेंटर के लिए जमीन पर जरुरी वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]
मुद्रास्फीति के मामले में चीजें सितंबर अंत तक बेहतर होने की उम्मीद: एसबीआई चेयरमैन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश खारा ने मंगलवार को कहा कि सितंबर अंत तक महंगाई के मोर्चे पर स्थिति बेहतर हो सकती है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति के स्तर पर जो बाधाएं थीं, उनका समाधान हुआ है तथा कच्चे तेल के दाम में नरमी से स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। खारा ने […]
झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनियों के शेयरों में मिला-जुला रुख
दिवंगत शेयर निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल रहे शेयरों का प्रदर्शन मंगलवार को मिला-जुला रहा। भारतीय शेयर बाजार के ‘बिग बुल’ और ‘भारत के वारेन बफे’ कहे जाने वाले झुनझुनवाला का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 62 वर्ष के थे। झुनझुनवाला ने तीन दर्जन से अधिक […]
अमूल, मदर डेयरी का दूध दो रुपये लीटर महंगा, कल से लागू होंगे नए दाम
उत्पादन लागत बढ़ने के कारण प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता अमूल और मदर डेयरी ने बुधवार से अपने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की है। अमूल और मदर डेयरी द्वोनों ने पिछले लगभग छह माह में दूध के दाम दूसरी बार बढ़ाए हैं। इससे पहले मार्च की शुरुआत में दोनों […]
महंगाई की चिंता कम होने से सेंसेक्स 379 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,800 अंक के पार
घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 379 अंक से अधिक लाभ में रहा। तेल एवं गैस, बैंक तथा वाहन शेयरों में तेजी के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17,800 के पार पहुंच गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 379.43 अंक यानी 0.64 प्रतिशत […]
प्याज: बारिश से पिछड़ी बोआई, लेकिन दाम बढ़ने की संभावना नहीं
मुख्य प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में बारिश के कारण प्याज की बोआई में देरी हो रही है। जिससे इस साल राज्य में खरीफ प्याज का उत्पादन घट सकता है। हालांकि फिलहाल प्याज के दाम बढ़ने की संभावना नहीं है। क्योंकि बारिश से भंडारण वाली प्याज सड़ने के डर से किसान मंडियों में आवक बढा रहे […]
मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की
मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है। नई कीमतें बुधवार से लागू होंगी। उत्पादन और अन्य लागत में वृद्धि के कारण मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। मदर डेयरी ने इससे पहले मार्च में दिल्ली-एनसीआर में दूध […]
