रुपया 79.84 प्रति डॉलर पर स्थिर
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 79.84 के भाव पर स्थिर रहा। वैश्विक बाजार में डॉलर के मजबूत होने तथा शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के बीच रुपया अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा […]
हिमाचल में साफ पेयजल की आपूर्ति के लिए 9.63 करोड़ डॉलर का कर्ज देगी एडीबी
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) हिमाचल प्रदेश में साफ पेयजल उपलब्ध कराने, जलापूर्ति में सुधार और स्वच्छता को लेकर 9.63 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा। इसको लेकर एडीबी और भारत सरकार के बीच समझौता हुआ है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि एडीबी हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुधार और […]
ग्राहक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय अपनी सुरक्षा और स्कूटर के प्रदर्शन पर दे रहेंं हैं ध्यान
एक सर्वे से यह पता चला है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटनाओं के कारण इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के बीच सुरक्षा और प्रदर्शन चिंता का प्रमुख विषय है। सर्वे में कहा गया है कि इन कारणों के चलते ग्राहक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की अपनी योजना को टाल देते हैं। ऑनलाइन मंच […]
वाहन कलपुर्जा उद्योग को चालू वित्त वर्ष में कारोबार में दो अंक के वृद्धि की उम्मीद
वाहन कलपुर्जा उद्योग को चालू वित्त वर्ष में दो अंकीय वृद्धि की उम्मीद है। उद्योग ने वित्त वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक कारोबार दर्ज किया था। वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) के अनुसार इस क्षेत्र ने पिछले वित्त वर्ष में 4.2 लाख करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो 2020-21 की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक […]
महंगे घरों की बिक्री बढ़ी, इनमें से आधे घरों की बिक्री सिर्फ मुंबई में
देश के सात बड़े शहरों में पहली छमाही के दौरान डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की कीमत वाले कुल 25,680 घरों या फ्लैटों की बिक्री हुई हैं। संपत्ति सलाहकार एनारॉक के अनुसार- महंगे फ्लैटों की बिक्री पिछले तीन साल की सालाना बिक्री से अधिक है। इसमे 50 फीसदी घर केवल मुंबई मे बिके है। एनारॉक […]
सिंगापुर एयरलाइंस बेंगलुरु के लिए उड़ान सेवाएं बढ़ाएगी
सिंगापुर एयरलाइंस अक्टूबर के अंत से बेंगलुरु के लिए अपनी उड़ान सेवाओं को बढ़ाएगी। एयरलाइंस ने बताया कि बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए उड़ान सेवाओं को बढ़ाकर कोविड महामारी-पूर्व के स्तर पर लाया जाएगा। कंपनी ने सोमवार को बताया कि वह इस समय बेंगलुरु के लिए प्रति सप्ताह सात उड़ानें भरती है। […]
‘Pro’ सब्सक्रिप्शन का फायदा अब नहीं ले पाएंगे जोमैटो के कस्टमर्स
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपने कस्टमर्स के लिए प्रो ‘PRO’ सब्सक्रिप्शन की सुविधा पर रोक लगा दी है। वहीं पुराने कस्टमर्स भी अपने सब्सक्रिप्शन को दोबारा रिन्यू नहीं करा सकते हैं। जी बिजनेस की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने कहा है कि जिन लोगों ने पहले से ही प्लान ले रखा है […]
अदाणी पावर के शेयरों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्यों
अदाणी पावर द्वारा डीबी पावर के अधिग्रहण की घोषणा के बाद इसके शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई। आज जहां मार्केट में बिकवाली हावी थी, वहीं अदाणी पावर का शेयर 5 फीसदी बढ़कर 432.80 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले निजी क्षेत्र की बिजली कंपनी अदाणी पावर ने शुक्रवार को डीबी पावर लिमिटेड का 7,017 […]
जिलेट इंडिया को जून तिमाही में 68 करोड़ रुपये का लाभ, कंपनी की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी
शेविंग उत्पाद बनाने वाली कंपनी जिलेट इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दोगुने से अधिक होकर 67.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जिलेट ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि मजबूत बिक्री से कंपनी का लाभ बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने […]
उत्तर प्रदेश में 24 जिलों की 20,400 महिलाएं करेंगी जैविक खेती
उत्तर प्रदेश में दो दर्जन जिलों की हजारों महिलाओं को जैविक खेती से जोड़ा जाएगा। इन महिलाओं को प्रदेश सरकार जैविक खेती के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वयंसहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं स्वरोजगार से जोड़ते हुए जैविक खेती की योजना तैयार की है। इसके तहत […]
