रेस्तरां में स्थानीय सामग्रियों से बने व्यंजनों का जायका
अगर आपने दिल्ली के मेहरौली में मेडिटरेनियन एवं यूरोपियन रेस्तरां ऑलिव कुतुब में टूना खाई है तो इस बात के आसार हैं कि यह मछली जापान से आई होगी। अगर आपने यहां चॉकलेट टॉर्ट खाया है तो इसके साथ आने वाली रसभरी पश्चिम के किसी देश से आने की संभावना है, लेकिन यह महामारी से […]
वोडा-आइडिया में निवेश के लिए एमेजॉन से बात
आदित्य बिड़ला समूह संकट से जूझ रही दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया में 20,000 करोड़ रुपये तक निवेश करने के लिए अमेरिकी रिटेल दिग्गज एमेजॉन सहित कई निवेशकों से बात कर रहा है। बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि इस रकम का उपयोग 5जी नीलामी में बोली लगाने और साल के अंत तक 5जी सेवा शुरू करने […]
एलआईसी का शुद्घ मुनाफा 18 फीसदी घटा
बीमा क्षेत्र की दिग्गज भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का एकल शुद्घ मुनाफा वित्त वर्ष 2022 की जनवरी-अप्रैल तिमाही में 18 फीसदी घटकर 2,371.55 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,893.48 करोड़ रुपये था। हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2022 में एलआईसी का शुद्घ मुनाफा 39.4 फीसदी बढ़कर 4,043.12 करोड़ […]
चीन के अच्छे संकेत से चढ़े शेयर
चीन में कोविड संबंधी बंदिशों में ढील और पिछले हफ्ते वॉल स्ट्रीट में बढ़त से आज दुनिया भर के बाजारों में शानदार तेजी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में बढ़त से संकेत लेते हुए बेंचमार्क सेंसेक्स भी 1,041 अंक या 1.9 फीसदी चढ़कर 55,926 पर बंद हुआ। निफ्टी 309 अंक या 1.9 फीसदी उछलकर सत्र […]
समय से रिटर्न भरें और ज्यादा टीडीएस कटौती से बचें
अगर आप वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपना आयकर रिटर्न अभी तक दाखिल नहीं कर पाए हैं तो आपका नाम आयकर विभाग की उस फेहरिस्त में आने वाला है, जिसमें रिटर्न दाखिल नहीं करने वालों का पूरा ब्योरा है। आपका नाम इस सूची में आ जाता है तो सबसे पहली दिक्कत तो यह होगी आपके […]
उत्तर प्रदेश में आयातित अंग्रेजी शराब के दामों में खासी कमी
आबकारी विभाग के शिकंजा कसने के बाद उत्तर प्रदेश में आयातित अंग्रेजी शराब की कीमतें खासी कम हो गई हैं। अब प्रदेश में पड़ोसी सूबों की तरह ही कम दामों पर आयातित अंग्रेजी शराब मिल सकेगी। आबकारी विभाग ने उत्तर प्रदेश में मंहगे दामों पर आयातित अंग्रेजी शराब की आपूर्ति कर रही कंपनियों से बातचीत […]
500 रुपये के नकली नोट 102 प्रतिशत बढ़े
वर्ष 2020-21 में गिरावट के बाद वर्ष 2021-22 में नकली नोटों में 10.7 प्रतिशत का इजाफा दर्ज हुआ है, जिसमें 500 रुपये के नकली नोटों में 102 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 2000 रुपये के नोटों के मामले में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्ष 2021-22 के दौरान नकली नोटों में 55 प्रतिशत का […]
‘इस साल सावधि योजनाओं की बढ़ेगी हिस्सेदारी’
बीएस बातचीत कोविड की वजह से खराब हुए दो साल बाद जीवन बीमा फर्में चालू वित्त वर्ष में वृद्धि के अच्छे साल की उम्मीद कर रही हैं। बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी तरुण चुघ ने सुब्रत पांडा के साथ वित्त वर्ष 22 में कंपनी के प्रदर्शन, आपूर्ति-पक्ष की बाधाओं को […]
विभिन्न योजनाओं के लिए साझा पोर्टल जन समर्थ शुरू करेगी सरकार
केंद्र सरकार जल्द विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की आपूर्ति के लिए एक साझा पोर्टल जन समर्थ शुरू करने जा रही है। सरकार का मानना है कि इस साझा पोर्टल से आम लोगों के जीवन को सुगम किया जा सकेगा। सूत्रों ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन के […]
पूर्वाेत्तर में 1.34 लाख करोड़ रुपये की ढांचागत परियोजनाओं पर हो रहा काम
केंद्र सरकार पूर्वाेत्तर में 1.34 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई रेल, सड़क एवं हवाई संपर्क परियोजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यह जानकारी दी। सीतारमण ने यहां विकास और परस्पर निर्भरता में स्वाभाविक सहयोगी विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र […]
