शेयर्ड इकॉनमी के लिए मानक जल्द
देश में ‘शेयर्ड इकॉनमी’ क्षेत्र के सेवा प्रदाताओं के लिए जल्द ही पैमाने बन सकते हैं। उपभोक्ताओं की ओर से बढ़तीं शिकायतों और डिजिटल कंपनियों की उपभोक्ताओं के बीच बढ़ती पैठ को मद्देनजर रखते हुए सरकार शेयर्ड इकॉनमी के लिए मानक बनाने की सोच रही है। यह काम उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के तहत आने […]
बीपीसीएल का निजीकरण रद्द
सरकार ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की निवेश प्रक्रिया फिलहाल रद्द कर दी है। सार्वजनिक क्षेत्र के इस उपक्रम में दो-तीन बोलीदाताओं ने रुचि दिखाई थी मगर बाद में उनके पीछे हटने से सरकार को कंपनी की विनिवेश प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी है। बीपीसीएल के लिए अब तक आईं सभी बोलियां अब रद्द हो […]
नए डीएफसी की योजना खत्म करेगा रेलवे!
रेल मंत्रालय नव प्रस्तावित 3 समर्पित माल ढुलाई गलियारों (डीएफसी) पूर्वी तट, पूर्व-पश्चिम और उत्तर दक्षिण गलियारों की योजना को खत्म करने पर विचार कर रहा है। मंत्रालय इसकी जगह मौजूदा गलियारों पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस विकल्प की योजना इसलिए बन रही है क्योंकि मौजूदा परियोजनाओं में जमीन अधिग्रहण संबंधी समस्याओं की वजह से […]
खाद्य तेल के दामों में नरमी अभी और राहत के आसार
इंडोनेशिया द्वारा पाम तेल के निर्यात पर रोक हटाने से खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। भारत सरकार द्वारा कुछ शर्तों के साथ कच्चे सोयाबीन व सूरजमुखी तेल से आयात शुल्क हटाने के बाद अब खाद्य तेल और सस्ते हो सकते हैं। कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों […]
समानता होने पर मत्स्य पालन करार पर सहमति
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एमसी12) की अगले महीने होने वाली बैठक में भारत मत्स्य पालन समझौते को अंतिम रूप देने को इच्छुक है। हालांकि सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि प्रस्तावित मसौदे में स्पष्टता व सही संतुलन की कमी है। अधिकारियों ने आज कहा कि भारत मत्स्य पालन सब्सिडी को लेकर […]
गेहूं निर्यात प्रतिबंध हटाने की अभी कोई योजना नहीं : गोयल
गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की भारत की तत्काल कोई योजना नहीं है, लेकिन अन्य देशों के साथ सीधे किए जाने वाले सौदों के लिए यह जारी रहेगा। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े गेहूं उत्पादक भारत ने चिलचिलाती गर्मी से उत्पादन में कमी और घरेलू […]
4 देशों से गेहूं निर्यात का विशेष अनुरोध
केंद्र सरकार द्वारा 13 मई को निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारत को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), दक्षिण कोरिया, ओमान और यमन से गेहूं के संबंध में विशेष अनुरोध प्राप्त हुए हैं। पहचान जाहिर न करने की शर्त पर एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि यूएई ने हमारे राजदूत के जरिये गेहूं निर्यात […]
प्रतिबंध से त्योहारों में मिठास
सरकार ने कल देर रात आदेश जारी कर चीनी का निर्यात 1 करोड़ टन तक सीमित करने का फैसला किया है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा कि इसका मसकद सिर्फ विदेश में चीनी भेजे जाने की निगरानी करना और अक्टूबर-नवंबर के त्योहारों के मौसम में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है। पांडेय ने […]
सेंसेक्स 303 अंक टूटा
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन शुरुआती बढ़त को गंवा दिया, जिससे सेंसेक्स 300 से अधिक अंक नीचे आ गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 303.35 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,749.26 अंक पर आ गया। दिन […]
एथर इंड. के आईपीओ को 49 फीसदी आवेदन
एथर इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को इसके बंद होने से एक दिन पहले महज 49 फीसदी आवेदन ही मिल पाए हैं। आईपीओ की संस्थागत निवेशक श्रेणी में 39 फीसदी, एचएनआई श्रेणी में 16 फीसदी और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 67 फीसदी आवेदन मिले हैं। एथर इंडस्ट्रीज इंटरमीडियरीज व ऐक्टिव इनग्रेडिएंट्स की विनिर्माता […]
