facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SCO सम्मेलन में भागीदारी के तरीके तलाश रहा था पाक, भारत ने डिजिटल बैठक की घोषणा कर दी

Advertisement

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान SCO (शंघाई सहयोग संगठन), संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय संगठनों के माध्यम से भारत के साथ बातचीत करने को प्रतिबद्ध है।

Last Updated- June 17, 2023 | 8:41 AM IST
Pakistan got a loan of 658 million dollars from Asian Development Bank
Shutterstock

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तान SCO की बैठक में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तरीकों की तलाश कर रहा था, लेकिन भारत ने डिजिटल बैठक आयोजित करने की घोषणा कर दी।

बिलावल एक विचारक संस्था ‘इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज इस्लामाबाद (ISSI)’ की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। बिलावल ने कहा, ‘मुझे SCO-CFM में भाग लेने के लिए इस साल गोवा जाने का मौका मिला। SCO के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक जल्दी ही भारत में होने वाली है। पाकिस्तान अभी SCO शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री (शरीफ) की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए माध्यम तलाश ही रहा था, तभी भारत में डिजिटल बैठक करने की घोषणा कर दी।’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान SCO (शंघाई सहयोग संगठन), संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय संगठनों के माध्यम से भारत के साथ बातचीत करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परस्पर सम्मान और संप्रभु समानता के आधार पर भारत के साथ सहयोगात्मक और अच्छे पड़ोसियों वाले संबंध बनाए रखने को भी प्रतिबद्ध है। भारत ने इस महीने की शुरुआत में SCO की चार जुलाई को होने वाले शिखर सम्मेलन के डिजिटल आयोजन की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - June 17, 2023 | 8:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement