facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G-20 के कृषि मंत्रियों की बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन के शीर्ष अधिकारियों से मिले तोमर

Advertisement

भारत ने कृषि को टिकाऊ बनाने के साथ-साथ किसानों की आय और कृषि उत्पादकता में सुधार के लिए कई बड़ी पहल की हैं।

Last Updated- June 17, 2023 | 1:23 PM IST
Tomar meets top US, UK officials at G-20 agriculture ministers' meeting

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने यहां जारी G-20 देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक में अमेरिका और अन्य सदस्य देशों के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की और कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

तोमर ने शुक्रवार को अमेरिकी अधिकारी के साथ अपनी बैठक में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें लगभग सभी क्षेत्रों को शामिल किया गया है और दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों एवं कई मुद्दों पर एक राय रखते हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में तोमर के हवाले से कहा गया है कि यह साझेदारी लोगों से लोगों के जीवंत संबंधों से प्रेरित है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के लिए कृषि एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिस पर व्यापक रूप से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत ने कृषि को टिकाऊ बनाने के साथ-साथ किसानों की आय और कृषि उत्पादकता में सुधार के लिए कई बड़ी पहल की हैं।

उन्होंने कहा कि भारत कृषि में अमेरिका की आधुनिक प्रौद्योगिकी से लाभ ले सकता है। विज्ञप्ति के अनुसार, तोमर ने जापान और इटली के शीर्ष अधिकारियों के साथ भी बैठक की। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘केंद्रीय मंत्री तोमर ने सभी सदस्य देशों के अधिकारियों के साथ बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं पोषण-2023 पर दक्कन उच्च स्तरीय विचार का समर्थन करने के लिए उनका आभार प्रकट किया।’

तोमर ने कहा कि G-20 देशों ने खाद्य असुरक्षा के मुद्दे को हल करने के लिए एक-दूसरे के प्रयासों का पूरक बनकर कुपोषण से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी है।

Advertisement
First Published - June 17, 2023 | 1:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement