facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Metro Reels: ओपेन योर कैमरा, ना ना ना, मेट्रो के अंदर ‘रील’ बनाना अब पड़ेगा महंगा!

Advertisement

DMRC ने ट्वीट कर कहा, ‘ओपेन योर कैमरा, ना ना ना ।’ इस ट्वीट के साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिस पर लिखा है - ‘जॉनी, जानी ! यस पापा, मेकिंग रील इन मेट्रो, नो पापा।’

Last Updated- June 17, 2023 | 10:44 AM IST
Delhi Metro Reels: Open your camera, na na na, making 'reels' inside the metro will now be expensive!

पिछले कुछ हफ्तों में दिल्ली मेट्रो में बनाये गये कई विवादास्पद वीडियो वायरल होने के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को यात्रियों से ट्रेन के अंदर ‘रील’ नहीं बनाने का आग्रह किया। साथ ही, चेतावनी दी कि ऐसी कोई भी गतिविधि, जिससे यात्रियों को असुविधा होती हो, सख्त वर्जित है।

हाल में, लोकप्रिय बॉलीवुड गीत ‘अस्सलाम-ए-इश्कुम’ गाने पर थिरकते हुए एक युवती का वीडियो सामने आया है। इससे पहले, मेट्रो ट्रेन के अंदर और स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बनाये गये अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके चलते DMRC ने यात्रियों से ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से दूर रहने की अपील की।

शुक्रवार को DMRC ने अपनी बात समझाने के लिए एक बालगीत का इस्तेमाल किया। DMRC ने ट्वीट कर कहा, ‘ओपेन योर कैमरा, ना ना ना ।’ इस ट्वीट के साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिस पर लिखा है – ‘जॉनी, जानी ! यस पापा, मेकिंग रील इन मेट्रो, नो पापा।’ पोस्टर पर यह भी लिखा है, ‘इस तरह की कोई भी गतिविधि, जिससे यात्रियों को असुविधा होती हो, सख्त वर्जित है।’

इससे पहले, मई में एक युवा युगल का मेट्रो कोच के अंदर एक दूसरे को चुंबन लेते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद, DMRC ने यात्रियों से इस तरह की अश्लील गतिविधि से बचने का आग्रह किया था। इसने यात्रियों से यह भी आग्रह किया था कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नजदीकी मेट्रो या CISF कर्मचारी को तुरंत दें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इन वीडियो पर गुस्से और मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। चुंबन का दृश्य वायरल होने के बाद सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने DMRC से इस युगल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement
First Published - June 17, 2023 | 10:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement