Britannia Q4 Results: 47.5 प्रतिशत बढ़कर करीब 557 करोड़ रुपये पहुंचा कंपनी का नेट प्रॉफिट
बिस्कुट, ब्रेड, केक जैसे उत्पाद बनाने वाली ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2023 को समाप्त चौथी तिमाही में 47.53 प्रतिशत बढ़कर 557.60 करोड़ रुपये पहुंच गया। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 377.95 करोड़ रुपये का शुद्ध […]
फर्जी जीएसटी पंजीकरण के खिलाफ चलेगा अभियान
कर अधिकारी फर्जी जीएसटी पंजीकरणों का पता लगाने और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के दावे कर अनुचित फायदा उठाने वाले धोखेबाजों की शिनाख्त के लिए दो महीने तक खास अभियान चलाएंगे। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के मंच पर फर्जी पंजीकरण कराने के बाद उसके आधार पर धोखेबाज फर्जी रसीदों के सहारे आईटीसी के […]
‘कांग्रेस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी दिख रही’ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर जारी विवाद का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह समाज को तहस-नहस करने वाली ‘आतंकी प्रवृत्ति’ के साथ खड़ी नजर आ रही है। राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से […]
सौगत गुप्ता फिर से Marico के MD, CEO नियुक्त
दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी मैरिको (Marico) ने शुक्रवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने सौगत गुप्ता को प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्याधिकारी (CEO) के तौर पर दोबारा नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। गुप्ता की पुनर्नियुक्ति एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगी। मैरिको के निदेशक मंडल ने […]
WHO ने कोविड महामारी का दर्जा घटाया, कहा- अब हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति नहीं
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 अब वैश्विक आपातकाल के योग्य नहीं है, जो विनाशकारी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रतीकात्मक अंत को चिह्नित करता है। इस महामारी की वजह से एक समय में दुनिया के विभिन्न देशों में ‘लॉकडाउन’ लगाया गया था, जिससे दुनिया भर में अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुईं और […]
Jet Airways के कार्यालय, संस्थापक नरेश गोयल के आवास पर CBI के छापे
CBI ने केनरा बैंक (Canara Bank) से संबंधित 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार को जेट एयरवेज (Jet Airways) और इसके संस्थापक नरेश गोयल के मुंबई स्थित परिसरों सहित सात स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गोयल, उनकी पत्नी अनीता और एयरलाइन के […]
भारत में मॉनसून से पहले ही बरस गए 28 फीसदी अधिक बादल, लेट हुई गर्मी
भारत में अब तक मॉनसून पूर्व मौसम में 28 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है जबकि मध्य क्षेत्र में सामान्य से 268 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में एक मार्च से तीन मई तक 29 फीसदी बारिश की […]
HDFC कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली, 85,000 करोड़ रुपये घटा mcap
HDFC Bank और HDFC Limited के शेयरों में शुक्रवार को भारी बिकवाली होने से इन दोनों कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में सम्मिलित रूप से (combined mcap) 85,000 करोड़ रुपये का गिरावट आ गई। HDFC Bank में HDFC Limited के मर्जर के बाद बनने वाली इकाई से बड़े पैमाने पर पूंजी निकासी की आशंका हावी होने […]
India Forex Reserve: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.53 अरब डॉलर बढ़कर 588.78 अरब डॉलर पर पहुंचा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 4.53 अरब डॉलर बढ़कर 588.78 अरब डॉलर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह, देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.164 अरब डॉलर घटकर 584.248 अरब डॉलर रह गया था। अक्टूबर 2021 में, देश […]
Symphony Q4 Results: नेट प्रॉफिट 75 फीसदी घटकर 16 करोड़ रुपये पर पहुंचा
कूलर, पंखे जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी सिंफनी लिमिटेड (Symphony) का 2022-23 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 75 फीसदी घटकर 16 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने मार्च, 2022 तिमाही में 64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। सिंफनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका […]









