facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Symphony Q4 Results: नेट प्रॉफिट 75 फीसदी घटकर 16 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 11:27 PM IST
Symphony
BS

कूलर, पंखे जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी सिंफनी लिमिटेड (Symphony) का 2022-23 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 75 फीसदी घटकर 16 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने मार्च, 2022 तिमाही में 64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

सिंफनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका परिचालन राजस्व भी 19.79 फीसदी घटकर 308 करोड़ रुपये रहा। मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में यह 384 करोड़ रुपये था। कंपनी का मार्च, 2023 तिमाही में कुल व्यय 4.83 फीसदी कम होकर 295 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च, 2022 में 310 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 4.13 फीसदी घटकर 116 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 121 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व 14.34 फीसदी बढ़कर 1,188 करोड़ रुपये हो गया, जो 2021-22 में 1,039 करोड़ रुपये था।

Also Read: Federal Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में 67 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

इस बीच, सिंफनी ने एक अलग बयान में कहा कि निदेशक मंडल ने 2022-23 के लिये दो रुपये के इक्विटी शेयर पर एक रुपये यानी 50 फीसदी के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 6:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement