facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘कांग्रेस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी दिख रही’ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 11:32 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर जारी विवाद का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह समाज को तहस-नहस करने वाली ‘आतंकी प्रवृत्ति’ के साथ खड़ी नजर आ रही है।

राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस आतंकी प्रवृत्ति वालों से पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘कर्नाटक को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए कानून व्यवस्था महत्वपूर्ण है। कर्नाटक का आतंक से मुक्त रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। भाजपा हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है। लेकिन जब भी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होती है तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है।’

मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया आतंकवाद के खतरे को लेकर चिंतित है और भारत को भी कई मौकों पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि देश ने आतंकी हमलों के कारण बड़ी संख्या में निर्दोष नागरिकों को खोया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आतंकवाद मानवता विरोधी, जीवन मूल्य विरोधी और विकास विरोधी है। मैं यह देखकर हैरान हूं कि वोट बैंक की खातिर कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए हैं। आतंक के माहौल में यहां के उद्योग, यहां खेती-किसानी, यहां की गौरवमयी संस्कृति सब कुछ तबाह हो जाएगी।’

वोट बैंक की राजनीति की वजह से आतंकवाद को पालने-पोसने और उसे पनाह देने का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि आज कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द बोलने की भी हिम्मत खो चुकी है।

Also Read: SCO Meet: जयशंकर ने बिलावल भुट्टो की मौजूदगी में आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

उन्होंने कहा, ‘बदलते समय के साथ आतंक की प्रकृति भी बदल रही है। चाहे तस्करी हो या मादक पदार्थों का व्यापार या सांप्रदायिक उन्माद, सभी किसी न किसी तरह आतंकवाद से जुड़े हुए हैं।’

पिछले कुछ वर्षों में आतंक का एक और खतरनाक रूप सामने आने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि बम और बंदूकों की आवाज तो कम से कम सुनी जा सकती है, लेकिन ‘समाज को खत्म करने’ की आतंकी साजिश की कोई आवाज नहीं सुनाई देती है। उन्होंने कहा कि अदालत तक में आतंक के इस स्वरूप पर चिंता जताई है।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement