SAIL ने किया रिकॉर्ड क्रूड स्टील का उत्पादन
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) ने 2022-23 में 1.828 करोड़ टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.3 प्रतिशत अधिक है। सेल ने एक बयान में बताया कि 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष में हॉट मेटल (द्रव्य लोहा) का उत्पादन 3.6 प्रतिशत बढ़कर […]
दूसरी G20 ‘एम्पॉवर’ बैठक तिरुवनंतपुरम में 4 से 6 अप्रैल तक
जी20 की भारत की अध्यक्षता के तहत समूह की दूसरी ‘एम्पॉवर’ बैठक केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 4 से 6 अप्रैल के बीच होगी जिसमें देश के महिला केंद्रित विकास एजेंडा को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। पहली जी20 ‘एम्पॉवर’ बैठक उत्तर प्रदेश के आगरा में 11-12 फरवरी को आयोजित हुई थी। सोमवार को […]
IPL 2023, MI vs RCB : शुरुआती मैचों में लगातार हार बेहद निराशाजनक है – कोच Shane Bond
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने स्वीकार किया है कि पूर्व चैंपियन का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सत्र का शुरुआती मैच जीतने में लगातार नाकाम रहना बेहद निराशाजनक है। पांच बार की चैंपियन टीम को रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से आठ विकेट की हार का सामना करना पड़ा। यह लगातार 11वां […]
Manufacturing PMI : मार्च में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंची
नए ऑर्डर तथा उत्पादन में विस्तार होने और मांग में जुझारूपन तथा लागत दबाव में कमी आने के बीच देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां मार्च महीने के दौरान तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। सोमवार को जारी मासिक सर्वेक्षण में यह कहा गया। एसएंडपी ग्लोबल भारत विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) मार्च […]
फिनलैंड में रूढ़िवादियों ने जीता चुनाव, प्रधानमंत्री सना मारिन की पार्टी तीसरे स्थान पर
फिनलैंड के संसदीय चुनाव में रविवार को बेहद कड़े त्रिकोणीय मुकाबले में मुख्य रूढ़िवादी पार्टी ने जीत का दावा किया है और दक्षिणपंथी धड़ा दूसरे तथा प्रधानमंत्री सना मारिन की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी तीसरे स्थान पर रही जिससे मारिन की दोबारा चुनाव लड़ने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। मध्यमार्गी-दक्षिणपंथी नेशनल कोलिशन पार्टी (एनसीपी) ने […]
दिल्ली महिला आयोग ने कॉलेज में यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच शुरू की
दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ (आईपी) महिला कॉलेज में यौन उत्पीड़न के दावों के बाद दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सोमवार को कहा कि उसने कॉलेज में सांस्कृतिक आयोजन के दौरान महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार के आरोपों के संबंध में जांच शुरू की है। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों को […]
कार्गो, लॉजिस्टिक्स बिजनेस के लिए SpiceJet ने बनाया अलग डिवीजन
स्पाइसजेट लिमिटेड ने एक अप्रैल से अपने कार्गो और लॉजिस्टिक्स व्यवसाय ‘स्पाइसएक्सप्रेस’ की ‘स्पाइसएक्सप्रेस एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से अलग इकाई बना दी है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि इस कदम से स्पाइसजेट को 2,555.77 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ होगा और उसके नकारात्मक शुद्ध मूल्य में बड़ी कमी आएगी। इससे स्पाइसएक्सप्रेस द्वारा […]
US Tornado : अरकंसास से डेलावेयर की ओर बढ़ा तूफान, 32 लोगों की मौत
अमेरिका के दक्षिण और मध्य पश्चिम से उत्तर पूर्व की दिशा में बढ़ रहे तूफान से मची तबाही के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि तूफान अरकंसास की राजधानी से इलिनोइस की ओर बढ़ा था, जहां उसके प्रभाव से एक संगीत समारोह स्थल की छत ढह गई। […]
Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे फिसला
घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे फिसलकर 82.46 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 82.44 पर कमजोर खुला। फिर यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 25 की […]
IPL 2023 : राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हराया, बटलर और सैमसन ने जड़ा अर्धशतक
जोस बटलर (54 रन) और यशस्वी जायसवाल (54 रन) की पावरप्ले में धमाकेदार बल्लेबाजी और कप्तान संजू सैमसन (55 रन) के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एकतरफा मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से पराजित किया। राजस्थान रॉयल्स ने शीर्ष तीन बल्लेबाजों के […]









