पंजाब: गुरदासपुर में प्रशासन से बातचीत के बाद किसानों ने ‘रेल रोको’ प्रदर्शन वापस लिया
पंजाब में किसान समूह ‘किसान मजदूर संघर्ष समिति’ (केएमएससी) ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद ”रेल रोको” प्रदर्शन सोमवार को वापस ले लिया। गुरदासपुर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने केएमएससी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर चर्चा की, जिसके बाद किसानों ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के […]
बेमौसम बारिश की वजह से गेहूं की 10 फीसदी फसल को हुआ नुकसान
केंद्र ने सोमवार को कहा कि प्रमुख उत्पादक राज्यों में हाल में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की करीब 8-10 प्रतिशत फसल खराब होने का अनुमान है। लेकिन देर से बुवाई वाले क्षेत्रों में बेहतर उपज की संभावना से उत्पादन में होने वाले नुकसान की भरपाई की उम्मीद है। कृषि आयुक्त पी के […]
हाथ में तख्ती और मनीष सिसोदिया को सलाम, भाजपा मुख्यालय के बाहर चला आप कार्यकर्ताओं का विरोध अभियान
आम आदमी पार्टी (आप) ने जेल में बंद अपने नेता मनीष सिसोदिया के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सोमवार को ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने दिल्ली आबकारी घोटाले के मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल […]
Delhi Gold Rate: सोना 270 रुपये टूटा, चांदी 320 रुपये कमजोर
कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 270 रुपये की गिरावट के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत […]
Vedanta को 2023-24 में चुकाना है तीन अरब डॉलर का कर्ज: एसएंडपी
अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष 2023-24 में ब्याज सहित तीन अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने सोमवार को यह जानकारी दी। रेटिंग एजेंसी ने अनुमान जताया कि कंपनी के पास दिसंबर, 2023 तक पर्याप्त नकदी होगी। एसएंडपी ने बयान में कहा कि वेदांता अपनी […]
फिनलैंड हुआ NATO में शामिल, संगठन के मुख्यालय पर फहराया जाएगा देश का झंडा
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के प्रमुख जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि फिनलैंड मंगलवार को इस सैन्य गठबंधन का 31वां सदस्य बनेगा। स्टोल्टेनबर्ग ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘कल से फिनलैंड सैन्य गठबंधन का पूर्ण सदस्य होगा।’ उन्होंने कहा कि NATO के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रसेल्स में होगी और फिनलैंड की […]
IPO : एयरोफ्लेक्स ने आईपीओ से 350 करोड़ रुपये जुटाने के लिए किया आवेदन
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 350 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को दिए गए प्रस्ताव के मुताबिक, आईपीओ के तहत 160 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर बिक्री के लिए जारी किए जाएंगे। […]
Karnataka Election 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने दिया बड़ा बयान, शिग्गांव विधानसभा से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को पुष्टि की कि वह विधानसभा चुनाव में हावेरी जिले के अपने गृह नगर शिग्गांव से चुनाव लड़ेंगे। बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत सरकार के सत्ता में आने के बाद देश में कई बदलाव हुए हैं। बोम्मई ने […]
CBI के पूरे हुए 60 साल, पीएम मोदी बोले- भारत को आजादी के समय मिली भ्रष्टाचार की विरासत…भ्रष्टों को बख्शा नहीं जाना चाहिए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आज राजनीतिक इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं है और अधिकारियों को बगैर हिचकिचाहट के भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, भले ही वह कितना भी ताकतवर हो। उन्होंने भ्रष्टाचार को लोकतंत्र और न्याय की राह में सबसे बड़ा रोड़ा […]
मोदी सरकार के एक फैसले से 651 आवश्यक दवाओं के दाम करीब 7 प्रतिशत घटे
सरकार ने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम) में शामिल ज्यादातर दवाओं के अधिकतम मूल्य की सीमा तय कर दी है जिसके चलते अप्रैल से 651 दवाओं के दाम औसतन 6.73 प्रतिशत घट गए हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनपीपीए ने ट्वीट कर कहा कि सरकार एनएलईएम […]









