facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Tornado : अरकंसास से डेलावेयर की ओर बढ़ा तूफान, 32 लोगों की मौत

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 11:15 AM IST
US tornado
Reuters

अमेरिका के दक्षिण और मध्य पश्चिम से उत्तर पूर्व की दिशा में बढ़ रहे तूफान से मची तबाही के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि तूफान अरकंसास की राजधानी से इलिनोइस की ओर बढ़ा था, जहां उसके प्रभाव से एक संगीत समारोह स्थल की छत ढह गई। समारोह स्थल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। क्षेत्र में हालांकि लोग तूफान से संभावित क्षति को लेकर आशंकित थे। रविवार को मौत का आंकड़ा बढ़ता गया।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अब भी बवंडर से मची तबाही का आकलन कर रहे हैं। हम जानते हैं कि समूचे अमेरिका में लोग अपने प्रियजनों के खोने का शोक मना रहे हैं, आपदा से घायल लोगों के स्वस्थ होने की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तथा अपने घरों और व्यवसाय के स्थानों से मलबा छांट रहे हैं।’’

बाइडन ने इससे पहले देश के अधिकतर क्षेत्रों को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया था और वहां संघीय संसाधन एवं वित्तीय सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया था। तूफान के प्रभाव से अरकंसास में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई।

अरकंसास की गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स पहले ही आपातकाल की घोषणा कर चुकी हैं और नेशनल गार्ड को सहायता के लिए बुलाया है। तूफान से 11 राज्यों में तबाही मचने और कई मकानों एवं कारोबारी संस्थानों के क्षतिग्रस्त होने, पेड़ों के गिरने तथा आसपास के इलाकों में क्षति पहुंचने की खबरें हैं।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने रविवार को पुष्टि की कि बवंडर से ब्रिजविले, डेलावेयर में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। डेलावेयर राज्य पुलिस ने बताया कि रविवार रात को तूफान से बुरी तरह क्षतिग्रस्त एक मकान में एक व्यक्ति का शव मिला।

तूफान से टेनेसी के एक काउंटी में नौ लोगों की, इंडियाना में पांच और इलिनोइस में चार लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा तूफान जनित घटनाओं में अलबामा और मिसिसिपी में भी लोगों की मौत हुई है।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 11:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement