facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दूसरी G20 ‘एम्पॉवर’ बैठक तिरुवनंतपुरम में 4 से 6 अप्रैल तक

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 1:08 PM IST
G20

जी20 की भारत की अध्यक्षता के तहत समूह की दूसरी ‘एम्पॉवर’ बैठक केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 4 से 6 अप्रैल के बीच होगी जिसमें देश के महिला केंद्रित विकास एजेंडा को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। पहली जी20 ‘एम्पॉवर’ बैठक उत्तर प्रदेश के आगरा में 11-12 फरवरी को आयोजित हुई थी।

सोमवार को जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘जी20 का‘ महिला आर्थिक प्रतिनिधित्व का सशक्तीकरण और प्रगति’ (एम्पॉवर) जी20 के उद्यमी नेताओं और सरकारों का गठबंधन है जिसका उद्देश्य निजी क्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तीकरण को बढ़ाना है।’’

इसमें कहा गया कि दूसरी जी20 एम्पॉवर बैठक की थीम ‘महिलाओं का सशक्तीकरण: हिस्सेदारी और अर्थव्यवस्था के लिए उत्साहजनक स्थिति’ है। केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मंत्री डा मुंजपारा महेंद्रभाई बैठक में शामिल होंगे। जी20 एम्पॉवर 2023 की अध्यक्ष डॉ संगीता रेड्डी भी बैठक में उपस्थित रहेंगी।

बैठक का उद्घाटन सत्र ‘महिला सशक्तीकरण के माध्यम से आर्थिक समृद्धि हासिल करना: 25-25 ब्रिस्बेन लक्ष्यों की ओर’ विषय पर आधारित होगा जिसके बाद समूह चर्चाएं होंगी।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 1:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement