facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली महिला आयोग ने कॉलेज में यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच शुरू की

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 11:57 AM IST
harassment

दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ (आईपी) महिला कॉलेज में यौन उत्पीड़न के दावों के बाद दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सोमवार को कहा कि उसने कॉलेज में सांस्कृतिक आयोजन के दौरान महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार के आरोपों के संबंध में जांच शुरू की है।

महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों को समन जारी कर आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। साथ ही आयोग ने भविष्य में इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति पर रोक सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा उठाए गए कदमों का ब्योरा भी मांगा है।

महिला आयोग ने कहा, ‘‘यह जांच सभी मुद्दों पर है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाई जा सके।’’ इससे पहले डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस और आईपी कॉलेज को नोटिस जारी कर उत्पीड़न के विशिष्ट मामले में जांच करने को कहा था। दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की छात्राओं ने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह कॉलेज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग संस्थान की दीवार पर चढ़ गए और ‘‘कई छात्राओं को परेशान किया।’’

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 11:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement