facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

SAIL ने किया रिकॉर्ड क्रूड स्टील का उत्पादन

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 3:12 PM IST
SAIL

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) ने 2022-23 में 1.828 करोड़ टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.3 प्रतिशत अधिक है।

सेल ने एक बयान में बताया कि 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष में हॉट मेटल (द्रव्‍य लोहा) का उत्पादन 3.6 प्रतिशत बढ़कर 1.94 करोड़ टन पर पहुंच गया।

कंपनी ने बताया कि 2022-23 के दौरान उसका वार्षिक उत्पादन सबसे अच्छा रहा है। इसमें कहा गया, ‘‘कंपनी का कच्चे इस्पात का उत्पादन सालाना आधार पर 5.3 प्रतिशत बढ़कर 1.828 करोड़ टन पर पहुंच गया, हॉट मेटल का उत्पादन 3.6 प्रतिशत बढ़कर 1.94 करोड़ टन पर पहुंच गया।’’

कंपनी ने कहा कि वह बीते वर्षों से उत्पादन लगातार बढ़ा रही है और मूल्यवर्धित तथा विशेष इस्पात उत्पादन पर खास ध्यान दे रही है।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement