एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयरएशिया इंडिया के टिकट एक ही वेबसाइट से बुक होंगे
एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया ने एक एकीकृत टिकट बुकिंग प्रणाली (unified reservation system) लागू की है जिसकी मदद से यात्री दोनों एयरलाइन के टिकट एक ही वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। यह कदम एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एयरएशिया इंडिया के विलय की प्रक्रिया का ही हिस्सा है। विलय के बाद सम्मिलित […]
अदाणी की फर्मों के खिलाफ सीमा-शुल्क विभाग की अपील खारिज
उच्चतम न्यायालय ने आयातित उत्पादों के अधिक मूल्यांकन के मामले में अदाणी समूह की दो फर्मों के खिलाफ दायर सीमा-शुल्क विभाग की अपील को खारिज दिया है। न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति संजय करोल के पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को अपना आदेश पारित किया। पीठ ने कहा कि इस […]
NPA : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पांच साल में बट्टे खाते में डाले गए कर्ज का 14 फीसदी वसूला
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक मार्च, 2022 में समाप्त हुए पिछले पांच साल में 7.34 लाख करोड़ रुपये के बट्टे खाते में डाले गये कर्ज का केवल 14 फीसदी ही वसूल सके हैं। मंगलवार को संसद को जानकारी दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि बट्टे खाते में […]
Delhi Gold Rate: सोने में 230 रुपये की गिरावट, चांदी 380 रुपये टूटी
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 230 रुपये की गिरावट के साथ 58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 380 रुपये लुढ़ककर 69,700 रुपये […]
Dollar Vs INR : रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 82.16 प्रति डॉलर पर
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 82.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में यह तेजी आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.20 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार […]
Adani Stocks : अदाणी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट
अदाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान अदाणी एंटरप्राइजेज को हुआ। कंपनी का शेयर सात प्रतिशत टूट गया। बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 7.06 प्रतिशत नीचे आ गया। अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 5.66 प्रतिशत, अदाणी पावर में पांच प्रतिशत, अदाणी […]
कैसे दिखेगा कानून का दम ! आबादी ज्यादा…पुलिस बहुत कम
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि देश में प्रति लाख आबादी पर पुलिस कर्मियों का सबसे कम अनुपात बिहार और पश्चिम बंगाल में है जो क्रमश: 75.16 और 97.66 है। मंत्री ने कहा कि पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPR&D) द्वारा संकलित पुलिस संगठनों के आंकड़ों के अनुसार, […]
PFRDA के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी
पेंशन फंड नियामक PFRDA ने ओम्बड्समैन के लिए अधिकतम उम्र सीमा को पांच साल बढ़ाकर 70 साल कर दिया है। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) नियमन, 2015 के तहत ओम्बडमैन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 65 वर्ष निर्धारित थी। सोमवार को अधिसूचित गजट के मुताबिक, PFRDA ने अपने नियम को संशोधित कर ओम्बड्समैन […]
SEBI ने सहारा की कंपनियों, सुब्रत रॉय, अन्य से वसूला 6.57 करोड़ रुपये का लंबित बकाया
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने मंगलवार को कहा कि वैकल्पिक तौर पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर (ओएफसीडी) जारी करने में नियमों का उल्लंघन करने पर उसने सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन, इसके प्रमुख सुब्रत रॉय और अन्य से 6.57 करोड़ रुपये का लंबित बकाया वसूल कर लिया है। बाजार नियामक सेबी ने […]
सरकार का लॉजिस्टिक लागत को 2024 के अंत तक नौ प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य: गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को देश में लॉजिस्टिक लागत में कमी लाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सरकार का इसे 2024 के अंत तक एकल अंक यानी नौ प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य है, जिससे निर्यात को गति मिलेगी। उन्होंने यहां उद्योग मंडल एसोचैम के सालाना सत्र में […]









