facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑस्ट्रेलिया ने टीम चयन में गलती की, तेज गेंदबाजों ने यॉर्कर और बाउंसर गेंद नहीं डाली: कास्प्रोविच

Advertisement

उन्होंने कहा कि हमने 2004-05 में तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर की मदद से श्रृंखला जीती थी और इस टेस्ट में भी यह कारगर होता

Last Updated- March 13, 2023 | 12:33 PM IST
Australian baller Michael Kasprowicz

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने अहमदाबाद टेस्ट की पिच को ‘बैट-ए-थॉन (बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त)’ करार देते हुए मिशेल स्टार्क के नेतृत्व वाली तेज गेंदबाजों द्वारा बाउंसर और यॉर्कर का पर्याप्त इस्तेमाल नहीं करने की आलोचना की।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 38 टेस्ट मैच खेलने वाले कास्प्रोविच 2004-05 में भारत दौरे पर टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली टीम के सदस्य थे। उन्होंने टीम के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मैच में उन्हें तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए था।

कास्प्रोविच ने ‘एसईएन रेडियो’ से सोमवार को कहा, ‘‘ इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए यॉर्कर या बाउंसर ही कारगर है। एक तेज गेंदबाज के रूप में, अगर हम बल्लेबाजों को फंसना चाहते हैं, तो हमें बाउंसर या यॉर्कर फेंकने की जरूरत थी। तथ्य यह है कि हमने इस पिच को देर से समझा। यह सिर्फ एक ‘बैट-ए-थॉन’ है। यह पिच पहले के तीन मैचों की तरह स्पिनरों के लिए उतनी मददगार नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा कहना है कि ऑस्ट्रेलिया ने गलत टीम चुनी है, उन्हें कम से कम तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरना था। हमारे पास कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क हैं। लेकिन एक हरफनमौला है और स्टार्क नयी गेंद की जगह पुरानी गेंद से अच्छा करता है।’’

उन्होंने कहा कि हमने 2004-05 में तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर की मदद से श्रृंखला जीती थी और इस टेस्ट में भी यह कारगर होता।

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 12:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement